Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूमिपूजन के बाद बारातशाला नहीं बनी, लोग बोले-कमीशनबाजी में फंसी:वार्ड-59 के पार्षद पर आरोप, स्ट्रीट लाइटें व सड़कें खराब

    20 hours ago

    1

    0

    वार्ड में स्ट्रीट लाइट बिगड़ी पड़ी हैं। पार्षद कमीशनखोरी कर रहे हैं। धर्मशाला टूटी और बंजर पड़ी है। हो सकता है पार्षद कमीशन के जोड़-तोड़ में लगे हों…। ये आरोप कानपुर नगर निगम के वार्ड-59 सीसामऊ उत्तरी के लोगों ने लगाए हैं। उनका कहना है कि वार्ड में कोई काम नहीं हो रहा है। भूमिपूजन के दो महीने बाद भी बारातशाला की जगह कूड़ाघर बनी हुई है। लोग गंदा पानी पी रहे हैं। नालियां उफन रही हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। सड़कें टूट चुकी हैं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। कुछ लोगों ने पार्षद पर हर काम में कमीशन लेने का आरोप लगाया। कई लोगों का कहना है कि पार्षद या तो मिलते नहीं, या फिर ठीक से बात नहीं करते। एक महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने नाली न होने की समस्या बताई तो पार्षद ने कहा कि ‘तुम लोग रोज-रोज मुंह उठाकर आ जाती हो।’ दैनिक भास्कर वार्ड परिक्रमा अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में वार्ड-59 का जायजा लिया गया... हरसहाय कॉलेज के पीछे बारातशाला बनाने की घोषणा के दो महीने बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ। परिसर में कूड़ा पड़ा मिला और वहां वाहनों की पार्किंग होती नजर आई। वार्ड की कई गलियों में नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता मिला। लोगों ने महीनों से दूषित पानी की सप्लाई की शिकायत की। बृजभूषण अवस्थी हाता में सीवर के टूटे ढक्कन और नालियों के अभाव से लोगों को रोज परेशानी हो रही है। सीसामऊ बड़े चौराहे और आसपास की कई गलियों में सड़कें उखड़ी मिलीं, जिससे बरसात में आवागमन में मुश्किल होती है। पहले ये नजारा देखिए... बारातशाला का इंतजार, कूड़ाघर बना परिसर स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी धर्मशाला गरीब परिवारों के लिए सामाजिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र थी। उसे तोड़ने के बाद नई बारातशाला बनाने का वादा किया गया, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। अब पूरा परिसर कूड़ा डालने की जगह और पार्किंग में बदल गया है। लोगों ने जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की है। हाते में टूटे ढक्कन और बंद स्ट्रीट लाइट से खतरा बृजभूषण अवस्थी हाता में कई सीवर चैंबर के ढक्कन टूटे हुए हैं। कुछ जगह नालियां ही नहीं बनी हैं, जिससे बारिश में पानी सड़कों पर भर जाता है। वार्ड की कई स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं, जिससे रात के समय लोगों को अंधेरे में निकलना पड़ता है। महीनों से दूषित पानी, नालियां भी बजबजा रहीं वार्ड में कई महीनों से गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत है। लोगों का कहना है कि नलों से पीला पानी आता है और काफी देर तक पानी बहाने के बाद ही कुछ राहत मिलती है। अधिकांश गलियों में नालियां जाम हैं और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। नियमित सफाई नहीं होने से बदबू और गंदगी बनी रहती है। वार्ड की बड़ी समस्याएं बारातशाला निर्माण अधूरा: भूमिपूजन के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ, परिसर कूड़ाघर और पार्किंग में बदल गया। दूषित पेयजल: महीनों से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। जाम नालियां और जलभराव: नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बंद स्ट्रीट लाइट और टूटे चैंबर: कई स्ट्रीट लाइट खराब हैं और सीवर चैंबर के ढक्कन टूटे होने से हादसे का खतरा है। जर्जर गलियां: कई गलियों की सड़कें टूटी हुई हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। धर्मशाला का काम अधूरा, परिसर बना कूड़ा और पार्किंग स्थल राम लखन यादव ने बताया कि शिलान्यास के बाद भी धर्मशाला का निर्माण शुरू नहीं हुआ और जमीन खाली पड़ी है। वहीं मनीष ने कहा कि नई धर्मशाला बनने की घोषणा हुई थी, लेकिन आज वहां केवल कूड़ा पड़ा रहता है और वाहनों की पार्किंग हो रही है। गंदा पानी, जलभराव और नालियों की समस्या राजेश कुमार ने बताया कि पानी सिर्फ आधे घंटे आता है और इतना गंदा होता है कि लोग हैंडपंप का सहारा लेने को मजबूर हैं। रानी ने कहा कि नलों से पीला और बदबूदार पानी आता है। मनोरमा ने सफाई व्यवस्था खराब होने और सड़कों पर जलभराव की शिकायत की। वहीं कुसुम और नंद किशोर ने बताया कि इलाके में नालियां नहीं हैं, जिससे बारिश में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहती। बदहाल सड़कें बनीं हादसों की वजह नीरज ने बताया कि सड़क पर गड्ढे और खुले नाले के कारण आए दिन हादसे होते हैं। कई महिलाएं गिरकर घायल हो चुकी हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक सड़क और नालों की मरम्मत नहीं कराई गई। गलियों में टूटी सड़कें बनी परेशानी हालांकि मुख्य सड़कें अपेक्षाकृत ठीक मिलीं, लेकिन कई गलियों और सरकारी स्कूल के पास सड़कें उखड़ी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में इन रास्तों से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… MLA बोले-सफाई नहीं होती, पूर्व विधायक ने कहा-अंधेर नगरी है:वार्ड-73 में दो विधायकों के आवास, फिर भी रास्ते जलमग्न, नाले जाम कानपुर कैंट से सटे दो विधायकों वाले वार्ड-73 जाजमऊ दक्षिणी में भी खराब सड़कें और गंदगी है। एक विधायक के आवास के सामने कूड़ा डंप हो रहा है तो दूसरे के घर के बाहर सड़क उखड़ी पड़ी है। आम लोगों के घरों के आसपास हालात और बदतर नजर आते हैं। नालियां जाम हैं। रास्तों पर जलभराव है। घरों में बदबूदार पेयजल पहुंच रहा है। घरों के बाहर कूड़े के ढेर लगे हैं। पार्क बदहाल हैं। सड़कें गड्‌ढों में तब्दील हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर कैंट विधायक हसन रूमी ने पार्षद को कठघरे में खड़ा किया तो वहीं सीसामऊ के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने व्यवस्था को अंधेर नगरी करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर… ------------------ ये खबर भी पढ़िए… पानी ऐसा कि पियो तो बीमारी, नहाओ तो दाने पड़ते...:वार्ड-81 में सप्लाई हो रहा गंदा पानी, फुटपाथ धंसे और सड़कें उखड़ीं घरों में इतना गंदा पानी आ रहा है कि हम ब्रश तक नहीं कर पा रहे। शरीर में दाने पड़ गए हैं। बच्चे के पेट में इंफेक्शन हो गया। डॉक्टर ने बताया कि यह गंदे पानी की वजह से हुआ है। नाले का पानी घरों में आ रहा है…। यह तकलीफ वार्ड-81 कौशलपुरी के लोगों की है। इलाके में घरों तक दूषित पेयजल पहुंच रहा है, जिससे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। दूसरी ओर, हाल ही में बनी फुटपाथ जगह-जगह धंस रही है और कार तक फंस चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की नींद नहीं टूटी। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा में लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ। बजबजाती नालियां, गड्ढों में तब्दील सड़कें, कूड़े के ढेर और पार्किंग के संकट ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस हैं। फिलहाल वार्ड में कोई पार्षद नहीं है, क्योंकि पार्षद का हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में देर रात दुकानों में लगी भीषण आग:8 दमकल बुझाने में लगीं; डेयरी, फर्नीचर, किराना, वेल्डिंग, एसी रिपेयरिंग की दुकानें जलीं
    Next Article
    कानपुर में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़:दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तमंचे-गोकशी के औजार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment