Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर बेच रहा था गांजा:पुलिस ने चेहरे से गमछा हटाया तो भिड़ गया, भेजा गया जेल

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर में वन विभाग की वर्दी पहनकर गांजा तस्करी करने वाले एक युवक को कल्याणपुर पुलिस ने गुरुवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 2.035 किलोग्राम अवैध गांजा और एक होंडा साइन बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से वर्दी का फायदा उठाकर गांजा बेच रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक वन विभाग की वर्दी पहनकर गांजा लेकर इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बारासिरोही नहर पुल से करीब 300 मीटर दूर प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैटों के पास घेराबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध युवक वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पूछताछ में सामने आई आरोपी की पहचान पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मधुकर भदौरिया उर्फ शनि उर्फ विकास (33) निवासी केशवपुरम आवास विकास, थाना रावतपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वर्ष 2012 में वह वन विभाग में ठेके पर भर्ती हुआ था और उसी दौरान उसे विभाग की वर्दी मिली थी। बाद में उसकी नौकरी खत्म हो गई, लेकिन वर्दी उसके पास ही रह गई। उन्नाव से लाकर कानपुर में करता था गांजे की सप्लाई आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उन्नाव से गांजा लाकर कानपुर में बेचता था। वर्ष 2018 से वह गांजा तस्करी कर रहा है और ऑटो व ट्रक चालकों के साथ नशे के आदी युवाओं को गांजा सप्लाई करता था। वन विभाग की वर्दी पहनने के कारण लोगों को उस पर शक नहीं होता था। अन्य जिलों में भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अन्य जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। कानपुर में भी उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। नेटवर्क की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस थाना प्रभारी कल्याणपुर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों और तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में बिजली विभाग की टीम पर आरोप:घर में जबरन घुसकर बदसुलूकी की, अधिवक्ताओं के विरोध के बाद जांच के आदेश
    Next Article
    बैटरी रिक्शा चालक को पीट-पीट कर मार डाला, हंगामा:लघुशंका करने से मना किया था, चेहरे और सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment