Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में PM आवास योजना के लिए करें आवेदन:17 अप्रैल लास्ट डेट, HDFC बैंक से मिलेगा फॉर्म, लाटरी से होगा आवंटन

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत सस्ते आवास के लिए 17 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। केडीए ने विभिन्न योजनाओं में कुल 205 रिहायशी फ्लैट बिक्री के लिए जारी किए हैं। चार आवासीय योजनाओं में रिक्त प्लॉटों के आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। महावीर नगर में सबसे ज्यादा फ्लैट प्राधिकरण द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार‌· महावीर नगर में 139 फ्लैट, भागीरथी-जान्हवी में 24 व सकरापुर में 12 फ्लैट हैं। इन तीनों स्थानों पर बने फ्लैट का कार्पेट एरिया 23.27 मीटर है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान (2.50 लाख रुपए) के बाद लाभार्थी को केवल 3.63 लाख रुपये देने होंगे।इसके अलावा रामगंगा इन्कलेव में 20 प्लॉट है। यह फ्लैट अन्य की अपेक्षा में कुछ बड़े हैं। सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान के बाद लाभार्थी को 5.06 लाख रुपए देने होंगे। आरक्षण का प्रावधान केडीए ने आरक्षण व्यवस्था के तहत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग संख्या निर्धारित की है। महावीर नगर योजना में सर्वाधिक प्लॉट उपलब्ध हैं, जहां सामान्य वर्ग के लिए 73 प्लॉट रखे गए हैं। वहीं, अनुसूचित जनजाति के लिए एक, अनुसूचित जाति के लिए 29 व ओबीसी के लिए 23 फ्लैट हैं। इसके अलावा रामगंगा इन्क्लेव में सामान्य के लिए 14, अनुसूचित जाति व ओबीसी के लिए तीन तीन फ्लैट हैं। भागीरथी-जान्हवी में सामान्य के लिए 15, अनुसूचित जाति के लिए तीन व ओबीसी के लिए 13 फ्लैट आरक्षित हैं। वहीं, सकरापुर योजना में सामान्य वर्ग के लिए 06, अनुसूचित जाति व ओबीसी के लिए तीन तीन फ्लैट हैं। ऑनलाइन आवेदन और लॉटरी प्रक्रिया इस योजना में लाभ पाने वालों के आवेदन केवल एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक को पंजीकरण शुल्क 5000 रुपये जमा करना होगा। पात्रता की जांच के बाद चयन प्रक्रिया लॉटरी प्रणाली से पूरी की जाएगी। केडीए सचिव ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराना है। इच्छुक लोग निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 50 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख, मध्य प्रदेश से दिल्ली ले जा रहे थे
    Next Article
    औरैया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत:भाई ने हत्या का आरोप लगाया, फंदे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment