Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 50 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख, मध्य प्रदेश से दिल्ली ले जा रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान करीब 50 किलो अवैध गांजा बरामद किया और दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन मे खुलासा करते हुए बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार रात उपनिरीक्षक राम आनंद पटेल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करोवन मोड़ के पास एक सफेद रंग की वैगनआर कार संदिग्ध हालत में आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन को सरोसी जाने वाले मार्ग की ओर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन आगे मैनी खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण गाड़ी को रुकना पड़ा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे क्रॉसिंग से करीब 20 मीटर पहले वाहन को घेरकर रोक लिया। गाड़ी में सवार दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम जितेंद्र तिवारी उर्फ जीतू (24 वर्ष) और आदर्श कुमार तिवारी उर्फ राज (25 वर्ष) बताया। ये दोनों कौशाम्बी जनपद के ग्राम सेंगरहा, पोस्ट बैरमपुर, थाना पश्चिम शरीरा के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवक घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन में अवैध गांजा होने की बात कबूल कर ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से कुल 50 किलो गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तों ने बताया कि वे गांजा मध्य प्रदेश से खरीदकर दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन को चिन्हित कर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस सफलता से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ​18 साल, 15 स्टॉल और बंगाल का स्वाद:लाजपत भवन में बांग्ला मेले का आगाज; कोलकाता गिल्ड की किताबों ने खींचा लोगों का ध्यान
    Next Article
    कानपुर में PM आवास योजना के लिए करें आवेदन:17 अप्रैल लास्ट डेट, HDFC बैंक से मिलेगा फॉर्म, लाटरी से होगा आवंटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment