Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह से बादल छाए:कुछ देर निकल कर सूरज बादलों में छिपा, हवा न चलने से मौसम में उमस; आज बूंदाबांदी के आसार

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बादलों के बीच से सूरज ने अपनी मौजूदगी जरूर दर्ज कराई थी, लेकिन वह भी कुछ ही पलों में बादलों में छिप गया। हालांकि हवा न चलने से मौसम में उमस बरकरार है। मौसम विशेषज्ञों ने बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। उनका कहना है कि बादल छंट जाते हैं तो तेज धूप तापमान को बढ़ाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमी पहुंचने पर हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- फिलहाल यूवी इंडेक्स और वेट बल्ब तापमान दोनों में बढ़ोतरी हुई है। अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है और गर्मी व उमस का असर बना रहेगा। हालांकि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर) से यदि नमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचती है तो हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। 3 तस्वीर देखिए… सामान्य से अधिक रहा तापमान बुधवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 79 फीसदी नमी के कारण करीब 40 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। 1 जून से अब तक जिले में 227.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम है। सुबह शहर में आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन बादलों के बीच निकली तेज धूप का असर पूरे दिन देखने को मिला। दोपहर में सड़कों पर निकलने वाले लोग छाता और गमछे से चेहरा ढंककर चलते नजर आए। गर्मी से राहत के लिए नगर पालिका की टीम ने प्रमुख सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराया, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके। मौसम विभाग के मुताबिक एक जून से अभी तक 227.2 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम है। सीएसए की मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है। तापमान के साथ नमी बढ़ने से हीट इंडेक्स बढ़ गया है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है। गंगा का जलस्तर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में अगले 48 घंटे में बारिश का अलर्ट:पारा 37°C पहुंचा, गंगा का जलस्तर बढ़ा; किसानों को धान रोपाई तेज करने की सलाह
    Next Article
    Haiwaan Release Date: 17 साल बाद 'हैवान' बनकर पर्दे पर तबाही मचाएंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment