Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में अगले 48 घंटे में बारिश का अलर्ट:पारा 37°C पहुंचा, गंगा का जलस्तर बढ़ा; किसानों को धान रोपाई तेज करने की सलाह

    20 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में गुरुवार सुबह तेज धूप और उमस के बीच तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मानसून के दोबारा सक्रिय होने का अनुमान जताया है। इसके बाद जिले और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश की संभावना के बीच गंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। दशाश्वमेध घाट की तीन सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं। हालांकि जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है और फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- अगले 48 घंटों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। गंगा का जलस्तर बढ़ा, खतरे से अभी दूर लगातार बारिश और ऊपरी इलाकों से पानी आने के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गुरुवार सुबह 6 बजे वाराणसी में गंगा का जलस्तर 60.40 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 11.90 मीटर नीचे है। बढ़ते जलस्तर के कारण दशाश्वमेध घाट की तीन सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं, जिससे घाट किनारे कारोबार करने वाले दुकानदारों और नाविकों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को धान रोपाई तेज करने की सलाह मौसम विभाग के बारिश के अनुमान के बाद कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को धान की रोपाई तेज करने की सलाह दी है। जिन खेतों में पर्याप्त पानी भर चुका है, वहां रोपाई का काम शुरू या तेज किया जा सकता है। कृषि विशेषज्ञ संजय पांडे ने कहा- यदि अगले दो दिनों में अनुमान के मुताबिक अच्छी बारिश होती है, तो धान की रोपाई में तेजी आएगी। इससे सिंचाई पर निर्भरता कम होगी, लागत घटेगी और फसल की शुरुआती बढ़वार बेहतर होगी। उमस से बढ़ी बिजली की मांग शहर में चिपचिपी गर्मी के कारण बिजली की मांग भी बढ़ गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में ट्रिपिंग और बिजली कटौती की शिकायतें भी बढ़ी हैं। फिलहाल वाराणसी में 928 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। वहीं 15 जुलाई को पूरे वाराणसी मंडल में बिजली की मांग 2208 मेगावाट दर्ज की गई। इसमें चंदौली में 297 मेगावाट, जौनपुर में 518 मेगावाट और गाजीपुर में 464 मेगावाट बिजली की मांग रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी-हरियाणा प्रशासन अलर्ट:शामली और पानीपत के अधिकारियों की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर बनी रणनीति
    Next Article
    कानपुर में सुबह से बादल छाए:कुछ देर निकल कर सूरज बादलों में छिपा, हवा न चलने से मौसम में उमस; आज बूंदाबांदी के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment