Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही:दोपहर तक भारी बारिश का अलर्ट; सीजन में 51% ज्यादा पानी बरसा

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दोपहर तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सड़कों पर निकले लोग छाता और रेनकोट का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की संभावना 90 फीसदी से अधिक है। तेज हवाओं के साथ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इस सीजन में 51% ज्यादा बारिश कानपुर में 1 जून से 1 सितंबर तक 750.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। यह सामान्य बारिश के मुकाबले 51 फीसदी ज्यादा है। मंगलवार को भी शहर में 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। कई इलाकों में कम हो सकती है विजिबिलिटी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, बुधवार सुबह गरज-चमक के साथ आंधी और भारी बारिश के आसार हैं। बारिश के दौरान कई इलाकों में विजिबिलिटी कम हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी से सफर करने की सलाह दी गई है। आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए लोगों को बारिश के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। इस दौरान खुले में नहाने से भी बचना चाहिए। दोपहर बाद बारिश की तीव्रता घट सकती है दोपहर के बाद बारिश की तीव्रता कुछ कम होने के आसार हैं। बीच-बीच में बादल छंटने से राहत मिल सकती है, लेकिन पूरे दिन मौसम साफ रहने की संभावना कम है। हवा में नमी 90 से 97 फीसदी तक रहने के कारण बारिश के बाद भी उमस महसूस हो सकती है। बुधवार को भी तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तलाक मांग रही थी शिवानी...पति यश ने की हत्या:झांसी में भाई बोला- मंगलसूत्र-टॉप्स उतारकर आईफोन भी ले गया
    Next Article
    पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट...मालिक के घर 11 घंटे चला बुलडोजर:सुबह 5 बजे तक तीन मंजिला मकान ढहाया, अब तक 11 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment