Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तलाक मांग रही थी शिवानी...पति यश ने की हत्या:झांसी में भाई बोला- मंगलसूत्र-टॉप्स उतारकर आईफोन भी ले गया

    3 hours ago

    1

    0

    ‘जीजा यश ठाकुर मेरी बहन को मारता-पीटता था और उस पर काफी शक करता था। इससे वह परेशान हो गई थी और तलाक लेना चाहती थी। लेकिन यश उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। वह कहता था कि या तो मैं मर जाऊंगा या शिवानी को मार दूंगा।’ यह कहना है शिवानी के छोटे भाई अनिकेत का। अनिकेत का आरोप है कि बहन की हत्या करने के बाद यश उसके गले से मंगलसूत्र और कानों के टॉप्स उतार ले गया। वह शिवानी का आईफोन भी अपने साथ ले गया। दरअसल, 31 अगस्त की रात यश ठाकुर ने अपनी पत्नी शिवानी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। रात में दोनों पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था। इस दौरान शिवानी की छोटी बहन मुस्कान दूसरे कमरे में सो रही थी। हत्या के बाद यश दोनों कमरों को बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया। सुबह करीब 9 बजे शिवानी का भाई घर पहुंचा। उसने कुंडी खोलकर कमरे में देखा तो शिवानी बेसुध पड़ी थी। दूसरे कमरे में उसकी छोटी बहन मुस्कान सो रही थी। घरवाले शिवानी को मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से आरोपी आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यश आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। पहले 3 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी सुधा उर्फ शिवानी मध्यप्रदेश के दतिया के इंदरगढ़ की रहने वाली थी। उसके पिता संतराम वंशकार फलों की फेरी लगाते हैं। मां दिल्ली में घरों में काम करती है। शिवानी 4 बहनों में सबसे बड़ी थी। उससे छोटी प्रीति और नेहा की भी शादी हो चुकी है। एक बहन मुस्कान (18), 2 भाई अनिकेत (17) और कपिल (14) हैं। मुस्कान ने बताया- 2 साल पहले सोशल मीडिया पर मेरी दीदी शिवानी की दोस्ती ग्वालियर के रहने वाले यश ठाकुर (28) से हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। यश कपड़ों की दुकान पर काम करता था। कुछ दिनों बाद दोनों ने घरवालों को रिश्ते के बारे में बताया। दीदी यश जीजा से बहुत प्यार करती थी। शिवानी ने यश के नाम का परमानेंट टैटू अपने दाएं हाथ पर बनवा लिया। दीदी कहती थी कि ये टैटू देखकर कोई भी दूसरा लड़का उससे शादी को राजी नहीं होगा। शिवानी की इसी जिद पर घर वाले भी तैयार हो गए थे। हमारे परिवार ने शादी के लिए हां कर दी। डेढ़ साल पहले दीदी ने यश ठाकुर से शादी कर ली। 3 महीने से झांसी में रह रही थी शिवानी मुस्कान ने बताया- शादी के बाद शिवानी जीजा के साथ ग्वालियर में रहने लगी। कुछ समय बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर जीजा, दीदी के साथ मारपीट करने लगे। परेशान होकर दीदी ने झांसी में आवास विकास फौजी तिराहा के पास किराए पर कमरा ले लिया। दीदी के साथ मैं और मेरा भाई अनिकेत भी रहता था। पिता और छोटा भाई कपिल गांव में रहते हैं। जीजा यश ठाकुर कभी-कभार झांसी आते थे। रक्षाबंधन से एक दिन पहले दीदी भाई कपिल काे लेकर ग्वालियर गई थी। 2 दिन रुकने बाद वह जीजा के साथ झांसी आ गई। यहां से कपिल गांव चला गया था। शादी से एक दिन पहले पुलिस यश को तलाशते हुए पहुंची थी शिवानी की मां रेखा ने बताया- 7 जुलाई को शादी की तारीख तय हुई थी। लेकिन जब हम झांसी से ग्वालियर शगुन लेकर पहुंचे तो वहां पुलिस यश को तलाशते हुए पहुंच गई। पुलिस ने बताया था कि यश ग्वालियर में हुई एक हत्या की घटना में शामिल है। यश और उसके परिवार ने हमें समझाया कि उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। इसके बाद शादी 7 जुलाई के बजाय 6 जुलाई को ही करने का दबाव बनाया गया। बेटी की जिद पर हमने बल्लमपुर में दोनों की शादी एक दिन पहले कर दी। एक महीने बाद शुरू हुई प्रताड़ना रेखा ने बताया- शादी के करीब एक महीने बाद यश और उसके परिवार वालों ने शिवानी को परेशान करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। यश शिवानी को उसकी जाति को लेकर ताने देता था। वह कहता था कि तुम दलित हो। अगर अपनी जाति की लड़की से शादी करता तो उसे पैसा और दहेज भी खूब मिलता। 2 महीने पहले मायके आई थी शिवानी रेखा ने बताया- ससुराल में लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर शिवानी रक्षा बंधन के त्योहार का बहाना बनाकर करीब 2 महीने पहले झांसी आ गई थी। इस बार यश रक्षा बंधन से तीन दिन पहले बैग लेकर झांसी आ गया था। जिस दिन दामाद ने मेरी बेटी की हत्या की, उस दिन मैंने दिल्ली से यश को फोन किया था। उसने कहा कि मेरी बेटी किसी लड़के से फोन पर बात करती है। उसने यह भी कहा कि वह मेरी बेटी का मर्डर कर देगा। मैंने उसे ऐसा नहीं करने और शांत रहने के लिए समझाया, लेकिन यश ने फोन काट दिया। इसके बाद मैंने दोबारा फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। तलाक मांग रही थी शिवानी, यश नहीं था तैयार शिवानी के भाई अनिकेत ने बताया- जैसे ही मेरी बहन को यश की हकीकत का पता चला तो वह उससे अलग होना चाहती थी। वह यश से तलाक मांगती थी, लेकिन वह उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। यश शिवानी को जान से मारने या खुद मरने की धमकी देता था। करीब 6 महीने पहले हमारी मां और मामा शिवानी को लेने ग्वालियर ससुराल गए थे। वहां यश ने हंगामा किया और तमंचा दिखाकर उन्हें डराया। इसके बाद उसने खुद को फांसी लगाने की कोशिश की। इससे घबराकर शिवानी ने अपनी मां और मामा को वहां से चले जाने के लिए कहा था। पत्नी की अश्लील फोटो पोस्ट कर खुद ही करता था भद्दे कमेंट अनिकेत ने कहा- यश मेरी बहन को चरित्रहीन साबित करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता था। शादी के बाद शिवानी आईफोन से फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाती थी। यश ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट अपने फोन में लॉगिन कर रखे थे। वह कथित तौर पर शिवानी की अश्लील तस्वीरें उसके ही अकाउंट से पोस्ट करता था। इसके बाद दूसरे फोन से उन्हीं पोस्ट पर खुद अनजान यूजर बनकर भद्दे कमेंट करता था। इन सबके बाद यश शिवानी के साथ मारपीट भी करता था। सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया- मामले में दहेज हत्या समेत एससी-एसटी एक्ट में भी एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पति के खिलाफ मध्य प्रदेश में कई आपराधिक मामले भी सामने आए हैं। इन मामलों की जांच की जा रही है। शिवानी की मौत की परिस्थितियों और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -------------- यह खबर भी पढ़ें… राइफल चोरी हुई तो 4 साल नहीं कटवाए बाल-दाढ़ी:आगरा में पत्नी भी छोड़कर चली गई, मिलने पर बोले- अब कटवाऊंगा बाल आगरा में एक कॉलेज संचालक ने चोरी हुई अपनी लाइसेंसी राइफल के लिए ऐसा संकल्प लिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। चार साल पहले चोर उनके घर से लाखों रुपए के जेवर और लाइसेंसी राइफल चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद लोगों ने उनका मजाक भी बनाया। पढ़िए पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता डक्कू, महानगर अध्यक्ष पर केस दर्ज:गोरखपुर में कब्जा और मारपीट मामला; डक्कू ने कहा- अपनी जमीन पर मलबा हटाने गए थे
    Next Article
    कानपुर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही:दोपहर तक भारी बारिश का अलर्ट; सीजन में 51% ज्यादा पानी बरसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment