Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सपा विधायकों ने CM को लिखा पत्र:100 करोड़ की लागत से बने चुन्नीगंज कन्वेंशन सेन्टर को शुरू कराने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चुन्नीगंज में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बना आधुनिक कन्वेंशन सेंटर अब तक शुरू नहीं हो सका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद इसके संचालन में हो रही देरी को लेकर सीसामऊ विधानसभा और आर्यनगर विधानसभा से सपा विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसे जल्द शुरू कराने की मांग की है। विधायक नसीम सोलंकी और अमिताभ बाजपेई ने पत्र में बताया कि कानपुर नगर निगम की भूमि पर कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया गया है। जानकारी के अनुसार परियोजना का निर्माण कार्य जुलाई 2024 में ही पूरा हो चुका है। इतना ही नहीं, 4 अक्टूबर 2024 को जिला प्रशासन के सहयोग से यहां एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था, जिससे यह स्पष्ट है कि भवन पूरी तरह उपयोग के लिए तैयार है। लेकिन फिर भी इसे संचालित नहीं किया जा रहा, यदि इसे शुरू करा दिया जाये तो इससे नगरवासियों को लाभ होगा। संचालन शुरू न होने से व्यापारिक संगठनों को दिक्कत पत्र में कहा गया है कि इसके बावजूद अब तक कन्वेंशन सेंटर का नियमित संचालन शुरू नहीं किया गया है। इससे स्थानीय व्यापारिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक संगठनों, व्यावसायिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को अपने कार्यक्रमों के आयोजन में परेशानी हो रही है। विधायक के अनुसार शहर में बड़े स्तर के कार्यक्रम, प्रदर्शनियां, व्यापारिक मीटिंग, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन के लिए आधुनिक स्थल की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ऐसे में इतने बड़े बजट से बना यह कन्वेंशन सेंटर लंबे समय से निष्क्रिय पड़ा रहना जनहित के विपरीत है। CM से जल्द कन्वेशन सेंटर शुरू कराने की मांग विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कन्वेंशन सेंटर के संचालन में हो रही देरी के कारणों की जांच कराई जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर इसका शीघ्र, नियमित और पारदर्शी संचालन शुरू कराया जाए, ताकि शहर के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान युद्ध, भदोही के श्रमिकों के परिजन चिंतित:वीडियो कॉल पर श्रमिकों ने दी सुरक्षा की जानकारी, बंकरों में छिपकर बचा रहे जान
    Next Article
    छाता शुगर मिल शुरू न होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:मथुरा में जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने सरकार पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment