Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल-ईरान युद्ध, भदोही के श्रमिकों के परिजन चिंतित:वीडियो कॉल पर श्रमिकों ने दी सुरक्षा की जानकारी, बंकरों में छिपकर बचा रहे जान

    2 hours ago

    1

    0

    इजराइल और ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण युद्ध के कारण पश्चिमी एशिया में हालात गंभीर बने हुए हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सात कुशल श्रमिक इजराइल में फंसे हुए हैं, जिनके परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। परिजन वीडियो कॉल के जरिए अपने प्रियजनों से संपर्क में हैं, जहां श्रमिक उन्हें अपनी आपबीती सुना रहे हैं और सुरक्षित होने का आश्वासन दे रहे हैं। लगभग डेढ़ साल पहले, इजराइल सरकार ने निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले कारीगरों की मांग भारत सरकार से की थी। इस समझौते के तहत, भारत सरकार की पहल पर उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में कुशल और अनुभवी श्रमिक इजराइल भेजे गए थे। इन्हीं श्रमिकों में भदोही के ये सात युवा भी शामिल थे। भदोही के ज्ञानपुर बैराखास गांव के निवासी रामलाल विश्वकर्मा ने बताया कि उनके चचेरे भाई अनिल विश्वकर्मा करीब 17 महीने पहले इजराइल गए थे। अनिल येरुशलम के पास एक शहर में शटरिंग (कारपेंटर) का काम करते हैं। वीडियो कॉल पर अनिल ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगातार बमबारी हो रही है। खतरा बढ़ने पर 10 मिनट पहले 2 मिनट तक सायरन बजता है और फोन पर भी सरकारी अलर्ट मिलता है। अलर्ट मिलते ही वे लोग तुरंत बंकरों में छिपकर खुद को सुरक्षित करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके इलाके से लगभग 20 किलोमीटर दूर लगातार मिसाइलें गिर रही हैं। परिजनों का कहना है कि श्रमिक उन्हें सुरक्षित होने का आश्वासन देते हैं, लेकिन टेलीविजन पर युद्ध की खबरें उनकी चिंता बढ़ा देती हैं। रामलाल विश्वकर्मा ने कहा कि वे घर की महिलाओं को ज्यादा जानकारी नहीं देते ताकि वे घबराएं नहीं। परिजनों ने सरकार से अपील की है कि जिस तरह भारत सरकार ने इजराइल सरकार के साथ मिलकर इन श्रमिकों को भेजा था, उसी तरह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और यदि खतरा बढ़ता है तो उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की धमकियों से परेशान युवती ने खाया जहर:शादी तोड़ने के बाद कर रहा था परेशान, परिवार को मारने की दी थी धमकी
    Next Article
    कानपुर में सपा विधायकों ने CM को लिखा पत्र:100 करोड़ की लागत से बने चुन्नीगंज कन्वेंशन सेन्टर को शुरू कराने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment