Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में तेज रफ्तार ब्रेजा कार पेड़ से टकराई:हादसे में बाइक सवार घायल, बाद में हुआ समझौता

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास तीन में तेज़ रफ्तार ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई तभी वहाँ से गुजर रहा बाइक सवार भी कार की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को पास निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिये भर्ती कराया। जिसके बाद दोनों पक्षों का आपस में समझौता कर वापस चले गए तेज़ रफ्तार में थी ब्रेजा कार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास तीन में तेज रफ्तार ब्रेजा कार दोपहर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की ब्रेजा कार के आगे के परखच्चे उड़ गए। घटना में एक बाइक सवार भी ब्रेजा कार की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा औ घायल को पास के निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिये भर्ती कराया। पुलिस कार चालक को थाने लाई जहाँ घायल के परिजनों ने आपसी समझौता कर वापस चले गए। बोले थाना प्रभारी कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की दोनों पक्ष थाने आये थेदोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया। ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। जिसमे एक बाइक सवार भी चपेट मे आ गया था। बाइक सवार घायल हुआ था जिसका निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। किसी ने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है। अगर कोई तारीख मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बाइक की टक्कर से साइकिलसवार की मौत:एक अन्य घायल, बाइक चालक फरार; मौके पर ही तोड़ा दम
    Next Article
    सीतापुर में टूटी पुलिया से बाइक सवार नीचे गिरे:दो युवक गंभीर घायल, एक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment