Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में टूटी पुलिया से बाइक सवार नीचे गिरे:दो युवक गंभीर घायल, एक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के नैमिष थाना इलाके में मंगलवार देर रात में जर्जर सड़क और टूटी पुलिया एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। यहां अटवा बाजार से अपने गांव लौट रहे दो युवक लकड़ियामऊ के पास टूटी पुलिया में गिरकर घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, अक्षय लाल (55) पुत्र श्रीपाल निवासी लकड़ियामऊ और देवेंद्र (22) पुत्र मुंशीलाल मंगलवार शाम अटवा बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे लकड़ियामऊ के निकट पहुंचे, सड़क पर बनी पुलिया अचानक सामने आ गई। पुलिया पहले से क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। अंधेरा होने और पुलिया पर किसी प्रकार का संकेतक या बैरिकेडिंग न होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सीधे गड्ढेनुमा हिस्से में जा गिरी। हादसे में अक्षय लाल के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गए। परिजन और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अक्षय लाल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। देवेंद्र को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया कई हफ्तों से टूटी पड़ी है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। यह मार्ग सीतापुर से नैमिषारण्य को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की तत्काल मरम्मत और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में तेज रफ्तार ब्रेजा कार पेड़ से टकराई:हादसे में बाइक सवार घायल, बाद में हुआ समझौता
    Next Article
    हापुड़ में बिजली के पोल से बाइक टकराई, मौत:दो नाबालिग युवक नली हुसैनपुर से लौट रहे थे घर, एक गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment