Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में टैंकर ने तीन युवकों को कुचला:अंतिम संस्कार में जा रहे थे, गुस्साए परिवार वालों ने किया हंगामा; 10 किमी लंबा जाम लगा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद गुस्साए परिवाले और ग्रामीणों ने मुगल रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान मूसानगर की ओर नगीना मोड़ तक और घाटमपुर की ओर नवेडी तक करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। परिवार वाले दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव परिजनों को समझाने में जुटे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से टैंकन को हटाने की कोशिश की, तो परिवाले वाले टैंकर के नीचे ही लेट गए। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। हादसा बुधवार दोपहर घाटमपुर थाना क्षेत्र के रेउना में हुआ। अब जानिए पूरा मामला…. घाटमपुर नगर के नौबास्ता में रहने वाली एक महिला प्रेमा देवी (60) की बीमारी से बुधवार रात मौत हो गई थी। गुरुवार दोपहर परिवाले उनका अंतिम संस्कार करने मूसानगर के यमुना घाट जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मोहल्ले के रहने वाले बलवान (35), उनका चचेरा भाई अजय कुमार (32) और सूरज (29) की मौत हो गई। तीन एक ही बाइक पर सवार थे। शाखा जनवारा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 100 मीटर तक घसीटते चले गए टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक टैंकर के नीचे आ गए और करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। तीनों के शव बुरी तरह कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- शव टैंकर के पहियों के नीचे फंसे रहे और सड़क पर खून फैल गया। हादसे के बाद चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। टैंकर हटाने पर टैंकर के नीचे लेटे परिजन पुलिस ने परिजनो और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान पुलिस ने क्रेन से टैंकर उठाने की कोशिश की तो मृतक के परिजन टैंकर के नीचे लेट गए। लोगों की जिद के आगे पुलिस ने क्रेन को हटवा दिया है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। मुगल रोड पर लगी 10 किमी लंबा जाम घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने भोगनीपुर चौडगरा मार्ग पर स्थित शाखा जनवारा के पास मुगल रोड पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग कर हंगामा कर रहे है, घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव परिजनो को समझाने के जुटे है। इस दौरान मूसानगर की ओर नगीना मोड तक और घाटमपुर की ओर नवेडी तक लगभग दस किलो मीटर लंबा जाम लग गया। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- मौसा के साथ गई लड़की की न्यूड लाश मिली:लखनऊ में बाइक से ले गया; फोन कर बताया- जल्दी आओ, किडनैप हो गई लखनऊ में 17 साल की लड़की की न्यूड लाश मिली है। वह अपने मौसा के साथ घर से निकली थी। कुछ देर बाद मौसा ने लड़की के भाई को फोन किया। कहा- तुम्हारी बहन को कार में जबरिया बैठाकर कुछ लोग ले जा रहे हैं। मैं उनका पीछा कर रहा हूं। घरवाले पहुंचे तो मौसा गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिला। कुछ दूरी पर गोमती नदी के किनारे लड़की के कपड़े, अंडरगार्मेंट्स भी मिले। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने SDRF की मदद से घटनास्थल के पास गोमती नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी मोबाइल पर बात करती थी, मार डाला:प्रयागराज में पति ने गला घोंटा; दोनों बेटे लाश के पास सोते रहे
    Next Article
    2 दिनों में 51685 कापियों का मूल्यांकन:वाराणसी के चार केंद्रों पर 1910 परीक्षक पहुंचे, निरीक्षण के लिए केंद्रों पर पहुंचे DIOS

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment