Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत:शराब के नशे में पेशाब करने गए थे, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रेलबाजार में शनिवार देर रात को शराब के नशे में पेशाब करने गए बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रेलबाजार थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। रेलबाजार थाना क्षेत्र के सांई पुरवा झकरकटी निवासी आकाश प्राइवेट कर्मी है। परिवार में पिता शंकर (52) मां गुड़िया बहन काजल है। आकाश ने बताया की पिता शराब के लती थे आये दिन घर में शराब पीकर आते थे। शनिवार को देर रात को वह शराब के नशे में घर आये। उसके बाद घर आकर खाना खाया और कमरे में सोने के लिये चले गए थे। उसके बाद देर रात जरीब दो बजे पेशाब करने के के लिये उठे थे। तभी वह नशे की हालत में ही ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहाँ से निकलने वाले कुछ लोगों ने घटना देखी तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन बाहर निकले तो पिता का क्षत विक्षत शव देख सभी के होश उड़ गए। परिजनों ने देर रात को 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रेलबाजार थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। रेलबजार थाना प्रभारी ने बताया की परिजनों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया की मृतक शराब के आदी थे देर रात शराब के नशे में उठकर पेशाब करने गए थे तभी ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में जिला जाट महासभा कार्यालय में आयोजित बैठक:कार्रवाई न होने पर नाराजगी, 9 मार्च को डीएम से मुलाकात का ऐलान
    Next Article
    इटावा में कमरे में लटका मिला शिक्षिका का शव:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment