Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में तिरपाल कारोबारी के गोदाम में चोरी:चौकी से 100 मीटर पर वारदात, 10 लाख का सामान गायब; CCTV में चोर कैद

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कोपरगंज चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर नकाबपोश चोरों ने प्लास्टिक बारदाना और तिरपाल कारोबारी के गोदाम में सेंध लगाकर करीब 10 लाख रुपए का माल चोरी कर लिया। होली के त्योहार के कारण गोदाम पिछले 10 दिनों से बंद था। गुरुवार को जब कारोबारी गोदाम पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो नकाबपोश चोर वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। 1 महीने में चोरी की 10वीं घटना कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में एक महीने के भीतर यह 10वीं चोरी की घटना है। लगातार हो रही चोरियों से नाराज व्यापारी मौके पर पहुंचे और एसीपी कलक्टरगंज से नाराजगी जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की। गौरतलब है कि बुधवार को पुलिस कमिश्नर ने भी बढ़ती चोरियों को लेकर कलक्टरगंज थाना प्रभारी विनय तिवारी को कड़ी फटकार लगाई थी। कोपरगंज चौकी से 100 मीटर दूर हुई वारदात कलक्टरगंज निवासी अनिकेत गुप्ता उर्फ राहुल का “राजकुमार एंड संस” के नाम से प्लास्टिक बारदाना और तिरपाल का थोक कारोबार है। राहुल ने बताया कि उनका गोदाम कोपरगंज चौकी से करीब 100 मीटर दूर प्रिंस होटल कंपाउंड में स्थित है। होली के कारण वह 2 मार्च को अपनी पत्नी कोपल के साथ छुट्टियां मनाने साउथ इंडिया गए थे। गुरुवार को लौटकर जब वह गोदाम पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। चोरों ने गोदाम के पीछे रेलवे की खाली पड़ी जमीन की तरफ से दीवार में सेंध लगाई और करीब 10 लाख रुपये कीमत के 250 तिरपाल के नग चोरी कर लिए। कारोबारी ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दो नकाबपोश चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर एसीपी कलक्टरगंज आनंद ओझा, थाना प्रभारी विनय तिवारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। राहुल ने आशंका जताई कि चोर लोडर में माल भरकर फरार हुए हैं। व्यापारियों ने जताई नाराजगी घटना की जानकारी मिलते ही बारदाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री कृपा शंकर, संतोष वर्मा, भुल्लन गुप्ता सहित कई व्यापारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस के प्रति नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की। एसीपी कलक्टरगंज आनंद ओझा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में अलविदा जुमा, ईद पर पीस कमेटी बैठक:CO रुचि गुप्ता की शरारती तत्वों को चेतावनी, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
    Next Article
    हरदोई में सपा बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति:कांशीराम जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment