Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दो बाइकों में भीषण टक्कर, 1 की मौत:3 की हालत गंभीर, सभी सड़क पर ही तड़पते रहे, चारों ओर खून फैला

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में ओवरटेक करते समय दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि युवती समेत 3 की हालत गंभीर हैं। सभी घायल खून से लथपथ सड़क पर तड़पते रहे। युवती किसी तरह अपने साथी को उठाने की कोशिश करती रही। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को सीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में युवकों को अल्का हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक्सीडेंट बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे IIT कानपुर से 1 km दूर बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ में हुआ। मरने वाले युवक की पहचान संजीत (30) के रूप में हुई है। ओवरटेक करने में दोनों बाइकें आपस में टकराईं पुलिस के अनुसार, सुबह साढ़े 8 बजे सागर ढाबा के पास मंधना से कल्याणपुर की ओर बाइक (UP78HH8733) आ रही थी। इस पर 3 लोग सवार थे। इस पर मंयक दुबे, शुभम मिश्रा और तन्वी मिश्रा सवार होकर आ रहे थे। जबकि दूसरी बाइक (UP78JD1285) जिस पर दो लोग रंजीत और सुजीत सवार थे। एक-दूसरे बाइक को ओवरटेक करने लगे। इस दौरान दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। और सभी सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवारों की स्पीड काफी तेज थी। हादसे के बाद घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में रंजीत पुत्र जगरूप सोनकर कल्याणपुर की मौत हो गई। जबकि सुजीत को गंभीर हालत में रामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें रामपुर CRPF कैंप हमले के दोषी की हत्या:थाने से निकलते ही कनपटी पर गोली मारी, एक साल पहले आज के ही दिन जेल से छूटा था यूपी के रामपुर में CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ खां (53) की मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर खजुरिया थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर हुई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जहांगीराबाद में निकली महाकाली की शोभायात्रा:डॉ. सुविन भारद्वाज बोले-धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाते हैं
    Next Article
    मैनपुरी भाई दूज पर बहनें भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं:मैनपुरी जिला कारागार में सुबह से मुलाकात शुरू, आधार कार्ड जांच के बाद मिल रहीं बंदियों से

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment