Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दंगल में महिला पहलवानों की टक्कर:विदेशी पहलवान भी पहुंचे, विजेता को 1 लाख का इनाम

    11 hours ago

    1

    0

    सावन के दूसरे सोमवार को जागेश्वर धाम का अखाड़ा दांव-पेंच के महासंग्राम का गवाह बनेगा। तीन सदी पुरानी अखाड़े की मिट्टी में 309वां दंगल आज दोपहर 3:30 बजे से होगा। भूटान के फुर्तीले चिमचिम डोगरा और नेपाल के चार नामी पहलवानों समेत देशभर के पहलवान जोर आजमाएंगे। सबसे बड़ी कुश्ती के विजेता को 1 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। खास बात यह है कि महिला पहलवान भी अखाड़े में दम दिखाएंगी। नेपाल के मशहूर पहलवान शंकर थापा, देवा थापा, लकी थापा और मेवा थापा भी कुश्ती में शामिल होंगे। कुश्ती में सबसे बड़ा इनाम 1 लाख रुपये का होगा। इसके अलावा विभिन्न कुश्तियों के लिए इनाम की राशि अलग-अलग रखी गई है। शहर में जागेश्वर धाम अखाड़े में 309वें दंगल का आयोजन किया जा रहा है। भूटान और नेपाल के अलावा दंगल में देशभर के अलग-अलग राज्यों से पहलवान मुकाबले के लिए आ रहे हैं। खास बात यह भी है कि इस दंगल में देशभर से महिला पहलवान भी मुकाबले में शामिल हो रही हैं। नाना साहब और रानी लक्ष्मीबाई भी आजमाते थे दांव दंगल संयोजक जितेंद्र उर्फ जीतू पांडेय ने बताया कि जागेश्वर धाम परिसर का अखाड़ा करीब 300 साल पुराना माना जाता है। पूर्वजों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुश्ती के शुरुआती अखाड़ों में जागेश्वर धाम का अखाड़ा भी शामिल रहा है। इसी अखाड़े में नाना राव पेशवा, रानी लक्ष्मीबाई और चंद्रशेखर आजाद के कुश्ती के दांव-पेंच आजमाने की बात कही जाती है। देशभर से पहुंचेंगे पहलवान दंगल में हिमाचल के बाबा लाड़ी, हरियाणा के बिल्ला पहलवान, पंजाब के विक्की और बग्गा पहलवान, हरिद्वार के राहुल पांडेय, अंबाला के सोनू, राजस्थान के शमशेर, दिल्ली के मोंटी, महाराष्ट्र के नकाबपोश, जम्मू के बाबर और कुकड़ामंडी के टाइगर पहलवान मुकाबले में उतरेंगे। कानपुर से संजू और बालचंद्र तथा उन्नाव से सुरेंद्र और मनीष पहलवान भी अखाड़े में जोर आजमाएंगे। महिला पहलवान भी दिखाएंगी दम दंगल में महिला पहलवानों की कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। गाजीपुर की बाबी और गाजियाबाद की ब्यूटी पहलवान मुकाबले में शामिल होंगी। आयोजकों के मुताबिक, अलग-अलग कुश्तियों के लिए पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। इनमें सबसे बड़ा इनाम 1 लाख रुपये रखा गया है। विदेशी पहलवानों पर रहेंगी नजरें भूटान के चिमचिम डोगरा और नेपाल के चार पहलवानों के आने से इस बार दंगल का रोमांच और बढ़ गया है। देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे। सावन के दूसरे सोमवार पर जागेश्वर धाम में दर्शन के साथ दंगल देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में किसान सभा का 11 सूत्री मांगों पर प्रदर्शन:राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सरकार की नीतियों का विरोध किया
    Next Article
    फर्जी लॉ डिग्री पर वकालत, यूपी में एक्शन शुरू:हाईकोर्ट, जिला अदालतों के 105 वकील फर्जी पाए गए, अब तक 35 FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment