Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दलित का घर फूंकने वाला अरेस्ट:जानलेवा हमला किया, विरोध पर घर जलाया; प्रधान के बेटे को जेल भेजा

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर सजेती के मढ़ा गांव में दलित का घर फूंक दिया गया। मामूली विवाद में पूरे परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। इस घटना के मुख्य आरोपी प्रधान के दबंग बेटे अभय यादव को पुलिस ने 24 घंटे बाद अरेस्ट कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की हकीकत जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम मढ़ा गांव और फिर सरगांव पहुंची। आरोपियों के घर में ताला मिला। गांव में प्रधान के दबंग बेटे और उसके साथी गुंडों की इस कदर दहशत देखने को मिली। गांव में उसके खिलाफ किसी ने मुंह नहीं खोला। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। इस बवाल के बाद से पीड़ित और आरोपियों के गांव में क्या माहौल है। इसकी हकीकत जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम गांव पहुंची। पढ़िए दैनिक भास्कर की पड़ताल करती हुई ये रिपोर्ट…। यह 2 तस्वीर देखिए… पीड़ित बोला- प्रधान का बेटा 10-12 साथियों के साथ आया कानपुर जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ा गांव में टीम पूरे मामले की सच्चाई जानने पहुंची। यहां पर दलित का घर जला पड़ा था। घर के बाहर महेश चन्द्र बैठे थे। उनके ही घर में आग लगाई गई थी। हमने उनसे बात कर उनसे उनका पक्ष जाना। उन्होंने बताया कि सरगांव ग्राम प्रधान अजीत सिंह का बेटा शनिवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लादकर ले जा रहा था। इस दौरान घर के बाहर खड़ी मिक्चर मशीन में ट्रॉली टकरा गई। इस बात को लेकर उनकी पत्नी भाग्यवती के साथ कहासुनी हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो हम दोनों ने आपस में समझौता कर लिया। देर शाम ग्राम प्रधान का बेटा अभय अपने 10 से 12 साथियों संग 6 बाइकों से गांव पहुंचा। आते ही गाली-गलौज करने लगा। जब उनके बेटे शिवम् ने विरोध किया तो मारपीट होने लगी। आरोप है, कि इसी बीच अभय ने साथियों संग मिलकर उनके परिवार को जमकर पीटा और घर के बाहर रक्खे छप्पर में आग लगा दी। 'प्रधान का बेटा गांव में दबंगई करता है' इसके बाद हमारी मुलाकात गांव के रहने वाले सतीश से हुई। सतीश ने हमें बताया कि ग्राम प्रधान का बेटा अभय दबंग है। वह अपने साथियों संग अक्सर गांव में मारपीट की घटनाएं करता रहता है। इस घटना के बाद आरोपी गांव के लोगों को धमकी देकर गए थे, की किसी ने इस बारे में कहा तो उसका भी यही हाल होगा। इस बात से गांव के लोगों में दहशत है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बाेलने से बचते दिखे ग्रामीण मढ़ा में पीड़ित पक्ष से मिलने के बाद लगभग 8 किलो मीटर की दूरी पर टीम सरगांव गांव पहुंची। यहां पर ग्राम प्रधान अजीत सिंह के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था। घर के आसपास रहने वाले लोगों ने कैमरे के सामने आने से इनकार कर दिया। बिना कैमरा का सामने करते हुए बताया कि प्रधान का बेटा दोस्तों के साथ मिलकर आए दिन मारपीट करता है। जब कोई पुलिस से शिकायत करता है, तो उसके पिता हमेशा अपने बेटे को पुलिस से बचा लेते हैं। इसी बात से अभय के हौसले बुलंद हैं। पुलिस ने आज आरोपी के घर पहुंचे रिश्तेदारों और लोगों को भीड़ जुटता देख शांति भंग में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पढ़िए पीड़ित ने दर्ज कराए मुकदमे में क्या कहा... मारपीट और अग्निकांड से पीड़ित मढ़ा गांव निवासी महेश ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनकी पत्नी भाग्यवती, पुत्र शिवम, ज्ञानेंद्र पुत्र मैयादीन और अशोक पुत्र फूलचंद के ऊपर सरगांव ग्राम प्रधान के बेटे अभय सिंह ने अपने दोस्त रिशु यादव पुत्र गुलाब यादव, नाथू यादव पुत्र संतोष यादव, बेटू यादव पुत्र पिंटू समेत एक दर्जन दोस्तो संग उनके परिवार पर फरसा, लाठी और चाकू जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है, कि हमलावरों ने जातिसूचक गालियां दीं और घर के बाहर रखे छप्पर में आग लगा दी तथा लूटपाट भी की। हमले में चारों लोगों के सिर, गर्दन, हाथ-पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को कानपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एससी एसटी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी, देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपी अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विधायक से मिलने पहुंचा पीड़ित पक्ष घाटमपुर विधायक सरोज कुरील से मिलने पीड़ित महेश चन्द्र घाटमपुर आया। कहा कि वे लोग घटना के बाद सहमें हुए हैं। कहा कि दबंगों ने रात में जमकर उत्पात मचाया और धमकी दी है। इससे वे भविष्य को लेकर डरे हुए हैं। विधायक सरोज कुरील ने बताया कि पीड़ित पक्ष खासकर महिलाओं ने उनसे अपना कष्ट बयां किया है। आरोपितों ने महिलाओं को ट्रैक्टर में डालकर ले जाने की धमकी दी, उनके छीनाझपटी की, कान के बाले नोच लिए, उन्हें काट लिया इन सब का जिक्र दर्ज किए हुए मुकदमे में नहीं किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिलाओं के बयान लेकर उसके हिसाब से दर्ज मुकदमें में धाराएं बढ़ाने को कहा है। एसीपी बोले- मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी अभय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें संभावति जगहों पर दबिश दें रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में इंटर के छात्र को बस ने रौंदा:बाइक में पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरा तो कुचलते हुए निकली, सिर क्षतिग्रस्त
    Next Article
    कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बनेंगे ओपन जिम:डीएम ने दिए निर्देश, सीसीटीवी कैमरों की भी ली जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment