Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में इंटर के छात्र को बस ने रौंदा:बाइक में पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरा तो कुचलते हुए निकली, सिर क्षतिग्रस्त

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में कुछ ही घंटों के भीतर सोमवार को तीसरा हादसा हुआ। इसमें 16 साल के इंटरमीडिएट के छात्र मनीष कुमार सिंह को रोडवेज बस ने रौंद दिया। खुल्दाबाद के जोगीवीर तिराहे के पास हुए दर्दनाक हादसे में छात्र का सिर-पैर क्षतिग्रस्त हो गया। हाल यह रहा कि मांस के लोथड़े सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। भाई विशाल ने बताया, मनीष हाईकोर्ट के पास स्थित ऋषिकुल वाल्मीकि इंटर कॉलेज में पढ़ता था। इन दिनों उसकी परीक्षा चल रही थी और चार पेपर हो चुके थे। 25 को आखिरी पेपर था। सोमवार दोपहर दो बजे के करीब वह घर से यह कहकर निकला कि बाइक में पेट्रोल भराने जा रहा है। कुछ देर बाद खबर मिली कि खुल्दाबाद में उसका एक्सीडेंट हो गया है। वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि भाई कॉल्विन अस्पताल में है। वहां पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद लिखापढ़ी कर शव को मर्चरी भेजवाया गया। मनीष छह भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। पिता राजगीर हैं और परिवार मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। पिछले कई साल से प्रयागराज के राजापुर, म्योर रोड पर पूरा परिवार रहता है। पीछे से टक्कर मारी, फिर कुचल दिया मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, बाइकसवार युवक पानी की टंकी ओवरब्रिज से होते हुए जंक्शन की ओर जा रहा था। जोगीवीर तिराहे से कुछ आगे ही बढ़ा थी कि रोड पर एक टूरिस्ट बस खड़ी थी। उसने अपनी बाइक बांए साइड से निकालने की कोशिश की। इसी दौरान पीछे से आई रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। युवक बाइक से छिटककर सड़क पर जा गिरा तो उसे रौंदते हुए निकल गई। इसमें उसका सिर और पैर क्षतिग्रस्त हो गया। बस न खड़ी होती तो शायद बच जाती जान प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रोड पर खड़ी बस छात्र की मौत का कारण बनी। यह बस रविवार शाम से ही रोड पर खड़ी थी। बस बारातियों को लेकर आई थी। उधर हादसे के बाद चालक ने बस को दूसरी लेन पर ले जाकर खुसरोबाग के ठीक सामने खड़ा कर दिया। शाम तक यह बस यहीं खड़ी रही। जब इस बस के ड्राइवर से बात की तो उसने बताया कि वह आज से ही काम पर आया है। उससे पहले इस बस को कौन चला रहा था, इस पर उसने कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। यहीं मिले एक शख्स ने खुद को ट्रैवेल्स संचालक बताते हुए कहा कि यह बस उसकी है और उसकी एक अन्य बस भी यहीं खड़ी होती है। दबंग संचालित करते हैं अवैध बस अड्‌डा जोगीवीर तिराहे से जंक्शन तक अवैध रूप से बस अड्ड का संचालन दबंगों की ओर से किया जाता है। जोगीवीर तिराहे से जंक्शन तक और दूसरी तरफ जंक्शन से जोगीवीर तिराहे तक अवैध रूप से यहां बसें व सवारी वाहन खड़े होते हैं। इससे रास्ता संकरा हो जाता है और हादसे भी होते हैं। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि डग्गामार बसों के संचालक मनमानी करते हैं लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। खुल्दाबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है, रोडवेज बस कब्जे में ली गई है और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर प्राइवेट बस खड़ी होने के सवाल पर उन्होंने कहा, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सोमवार का पुलिस पंचनामा की कार्रवाई में ही व्यस्त रही। फुटेज में कोई तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। क्रिकेटर बनने का सपना था मनीष के दोस्तों ने बताया, वह बहुत अच्छा क्रिकेट खेलता था। कहता था, देखना एक दिन बड़ा क्रिकेटर बनूंगा। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिकेट खेलते हुए कई वीडियो भी पोस्ट किए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी में शिक्षा मंत्री ने संत गाडगे की जयंती मनाई:गुलाब देवी बोलीं- मोदी ने स्वच्छता अपनाई, योगी सरकार सिद्धांतों पर चली
    Next Article
    कानपुर में दलित का घर फूंकने वाला अरेस्ट:जानलेवा हमला किया, विरोध पर घर जलाया; प्रधान के बेटे को जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment