Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दवा व्यापारी की गला रेतकर हत्या:बेटा पत्नी के साथ पार्टी में गया था, वापस लौटा तो मिली लाश; नौकर पर शक

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में मशनिवार रात दवा व्यापारी विनीत मनोचा की उनके ही फ्लैट गला रेतकर हत्या कर दी गई। व्यापारी वारदात के वक्त फ्लैट में अकेले थे, जबकि उनका बेटा पत्नी के साथ पार्टी में गया था। सुबह करीब 4:30 बजे बेटा घर लौटा तो पिता का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो 2 संदिग्ध फ्लैट में जाते और करीब डेढ़ घंटे बाद बाहर निकलते दिखे। फुटेज में दिख रहा एक संदिग्ध यहां काम करने वाला नौकर बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि डांट से नाराज नौकर ने रंजिश में हत्या की है। वारदात में किसी साथी की मदद ली। घटना कल्याणपुर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट की है। पार्टी में गया था बेटा, घर में अकेले थे व्यापारी एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार पांडे के मुताबिक, रविवार सुबह करीब पांच बजे रतन आर्बिट में हत्या की सूचना मिली थी। मृतक के बेटे सुबरात मनोचा ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ रतन आर्बिट के सी-104 फ्लैट में रहते हैं। शनिवार रात करीब 9:40 बजे वह पत्नी के साथ पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। उस समय उनके पिता विनीत मनोचा घर में अकेले थे। पुलिस ने अपार्टमेंट के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें रात करीब 9:38 बजे सुबरात अपने परिवार के साथ फ्लैट से बाहर निकलते दिखाई दिए। 8 मिनट बाद पहुंचे दो संदिग्ध, फ्लैट में किया इंतजार पुलिस के मुताबिक, सुबरात के घर से निकलने के करीब आठ मिनट बाद रात 9:46 बजे दो संदिग्ध अपार्टमेंट में पहुंचे। उस समय विनीत मनोचा फ्लैट में मौजूद नहीं थे। दोनों संदिग्ध सीधे फ्लैट के अंदर चले गए और वहां इंतजार करने लगे। पुलिस को आशंका है कि उनके पास फ्लैट की चाबी थी। इसके चलते उन्हें घर में दाखिल होने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। रात करीब 10:58 बजे विनीत मनोचा फ्लैट में लौटे। इसके बाद दोनों संदिग्ध करीब आधे घंटे तक अंदर रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों फ्लैट से निकले CCTV फुटेज में रात करीब 11:28 बजे दोनों संदिग्ध फ्लैट से बाहर निकलते दिखाई दिए। यानी वे करीब डेढ़ घंटे तक फ्लैट के अंदर रहे। सुबह करीब 4:30 बजे बेटा घर लौटा तो पिता का शव देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। हत्या में इस्तेमाल हथियार के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। CCTV में दिखा नौकर, बेटे ने भी की पहचान जांच के दौरान सामने आया कि CCTV में दिखाई दे रहे संदिग्धों में से एक विनीत मनोचा के यहां काम करने वाला नौकर बताया जा रहा है। मृतक के बेटे ने भी फुटेज में दिख रहे एक संदिग्ध की पहचान की है। इसके बाद पुलिस का शक नौकर पर गहरा गया है। पुलिस को आशंका है कि नौकर कारोबारी से नाराज था और उसने रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि विनीत मनोचा नौकर के कामकाज से खुश नहीं रहते थे और उसे अक्सर डांटते थे। पुलिस को शक है कि इसी खुन्नस में नौकर ने हत्या की योजना बनाई और वारदात में किसी दूसरे व्यक्ति की मदद ली। चाबी की जानकारी होने से आसानी से घुसा! पुलिस की जांच में यह भी अहम है कि संदिग्ध सुबरात के घर से निकलने के कुछ ही मिनट बाद फ्लैट में पहुंच गए थे। इसके बाद वे विनीत मनोचा के लौटने का इंतजार करते रहे। इससे पुलिस को आशंका है कि संदिग्धों को घर के आने-जाने और चाबी से जुड़ी जानकारी थी। हालांकि, पुलिस अभी इस बिंदु की पुष्टि करने के लिए अन्य साक्ष्य जुटा रही है। नौकर और उसके साथी की तलाश में दबिश पुलिस अब संदिग्ध नौकर और उसके साथ दिखाई दे रहे दूसरे व्यक्ति की पहचान में जुटी है। दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि हत्या के पीछे केवल नौकर की रंजिश थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह भी थी। फ्लैट से क्या सामान गायब हुआ है, इसकी भी जांच की जा रही है। CCTV फुटेज बनी जांच की अहम कड़ी हत्याकांड की जांच में अपार्टमेंट की CCTV फुटेज पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हुई है। इसमें संदिग्धों के फ्लैट में प्रवेश करने से लेकर बाहर निकलने तक की गतिविधियां सामने आई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रेजा ने बाइक में मारी टक्कर, 2 युवक गंभीर:औरैया में हुआ हादसा, कार छोड़कर चालक फरार
    Next Article
    नोएडा प्राधिकरण 23 बिल्डर को दिया नोटिस:75 प्रतिशत बकाया रकम नहीं की जमा, अब तक 6807 फ्लैटों की हो चुकी रजिस्ट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment