Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में वाटर लाइन फटी:5 हजार घरों की सप्लाई ठप, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा; तीसरी बार आई खराबी

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पेयजल पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार रात अशोक नगर में जल निगम की बैराज से आने वाली 11 नंबर मुख्य पाइप लाइन फट गई। इससे हजारों लीटर पानी सड़क और नालियों में बह गया। पिछले करीब 10 महीने के अंदर इसी जगह पर तीसरी बार पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इसके चलते करीब पांच हजार घरों में मंगलवार सुबह से पानी की आपूर्ति ठप है। मरम्मत के लिए बैराज से पानी की सप्लाई बंद करा दी गई है। सड़क से निकला पानी का फव्वारा वार्ड-37 अशोक नगर में फातिमा स्कूल के गेट के ठीक सामने देर रात अचानक सड़क से पानी का तेज फव्वारा निकलने लगा। देखते ही देखते सड़क पर पानी भर गया। मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित होने से वाहनों की कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर क्षेत्रीय पार्षद पवन गुप्ता मौके पर पहुंचे और जलकल विभाग को जानकारी दी। तीसरी बार फटी जल निगम की पाइप लाइन इसके बाद जोन-4 के अधिशासी अभियंता ईश्वर सिंह और अवर अभियंता भोला शंकर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पता चला कि जल निगम की 11 नंबर मुख्य पाइप लाइन फट गई है। अधिकारियों ने जल निगम को सूचना देकर बैराज से पानी की आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद सड़क पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया। पार्षद पवन गुप्ता ने बताया कि करीब 4 महीने पहले भी इसी स्थान पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। जलकल के अवर अभियंता भोला शंकर ने बताया कि, वाटर लाइन फटने की जानकारी मिली है। जल निगम की ओर से मंगलवार सुबह मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी-सवाल पूछने से नाराज पार्षद ने युवकों को पीटा:पार्षद पर FIR दर्ज, गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप
    Next Article
    लखनऊ के विभूतिखंड थाने में निकला अजगर:सड़क पार कर पहुंचा, पुलिस जीप के नीचे रुका; लोग बोले बारिश के बाद निकला, देखें VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment