Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूजीसी-सवाल पूछने से नाराज पार्षद ने युवकों को पीटा:पार्षद पर FIR दर्ज, गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के परेड ग्राउंड में आयोजित प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान यूजीसी (UGC) को लेकर बवाल हो गया , सवाल पूछने से नाराज भाजपा पार्षद और उनके समर्थकों ने युवक के साथ मारपीट करने, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर दारागंज पुलिस ने अल्लापुर के पार्षद विनय मिश्रा समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। कोरांव के बड़ोखर निवासी रोहित कुमार तिवारी उर्फ 'काका' का आरोप है कि रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने यूजीसी के मुद्दे पर डिप्टी सीएम से सवाल पूछा था। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर अल्लापुर के भाजपा पार्षद विनय मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने बचाया, सोमवार को दर्ज हुई FIR पीड़ित के मुताबिक, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें आरोपियों के चंगुल से बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना के बाद पीड़ित ने सोमवार को दारागंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पार्षद विनय मिश्रा समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पार्षद ने आरोपों को बताया निराधार वहीं, मामले में पार्षद विनय मिश्रा ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। उन्होंने पूरे मामले को प्रायोजित बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। दारागंज थाना प्रभारी हरिकेश राय के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से तेज धूप, मौसम साफ:अधिकतम तापमान बढ़ेगा, न्यूनतम तापमान गिरेगा ; मुरासू तूफान का असर नहीं
    Next Article
    कानपुर में वाटर लाइन फटी:5 हजार घरों की सप्लाई ठप, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा; तीसरी बार आई खराबी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment