Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष का रसूख:महाना के भाई की बिल्डिंग पर केडीए के अफसर कार्रवाई से पलटे, सील तोड़ी और पेंट किया

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के भाई की बिल्डिंग को सील करने के 24 घंटे के भीतर ही अफसरों ने यू-टर्न ले लिया। अब कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) के अफसरों का कहना है कि बिल्डिंग को सील नहीं किया गया है, सिर्फ नोटिस दी गई है। जबकि KDA ने बेसमेंट को सील करते हुए सीलिंग की पट्‌टी लगाई थी और पेंट से सीलिंग की कार्रवाई को लिखा था। लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष के रसूख के आगे 24 घंटे के भीतर अफसर अपनी ही कार्रवाई से मुकर गए। इसको लेकर जिन संस्थानों पर एक्शन हुआ है, सभी में गुस्सा है। तीन कोचिंग और एक रेस्टोरेंट चलता मिला जाजमऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के भाई बिट्‌टू महाना और मन्नू महाना की बिल्डिंग है। KDA जोन-1 के प्रवर्तन दस्ते ने बुधवार को बिल्डिंग के बेसमेंट में एक रेस्टोरेंट और ऊपर तीन कोचिंग चलती मिली। जांच में मानक के विपरीत पाई गईं तो एक्शन हुआ। इन पर नोटिस चस्पा करते हुए सील कर दिया। KDA जोन-3 प्रवर्तन विभाग के प्रभारी अभियंता ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है कि किसकी बिल्डिंग है। बिट्‌टू महाना बोले- मेरे पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने सील कर दिया बिट्टू महाना ने कहा- बेसमेंट में संचालन केवल उनकी ही बिल्डिंग में नहीं हो रहा है, बल्कि पूरे कानपुर में इसी तरह कई बेसमेंट संचालित हैं। यदि प्रशासन निर्देश देगा तो एक मिनट में बेसमेंट खाली करा देंगे। प्रशासन की ओर से मुझे कोई नोटिस नहीं दिया गया। बिना पूर्व सूचना के सीधे कार्रवाई कर परिसर को सील कर दिया गया। बिट्टू महाना ने यह भी दावा किया कि परिसर में फायर सेफ्टी के सभी इंतजाम मौजूद हैं। मेरे पास फायर एनओसी सहित आवश्यक दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मुझे व्यवस्थाएं दिखाने का मौका नहीं दिया और मेरे पहुंचने से पहले ही सीलिंग की कार्रवाई कर दी। महाना की बिल्डिंग पर कार्रवाई से मुकरे KDA सचिव KDA के सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया- इस संबंध में प्रवर्तन प्रभारी की टीम से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार बुधवार को क्षेत्र में नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही थी। प्राधिकरण की टीम द्वारा अभी केवल नोटिस ही दे रही है। बुधवार को किसी भी बिल्डिंग को सील नहीं किया गया है। विशेष रूप से निर्देश दिए गए थे कि अभियान के नाम पर किसी भी भवन मालिक का उत्पीड़न न किया जाए। पहले नोटिस देकर कंप्लायंस (नियमों का पालन) सुनिश्चित कराएं। फिर यदि नियमों का पालन नहीं होता है, तभी आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सतीश महाना के भाई की बिल्डिंग पर सीलिंग की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 24 घंटे बाद ही सील तोड़ी, पेंट कर सबूत मिटाए आपको जानकर हैरत होगी कि महाना के रसूख के चलते सीलिंग की कार्रवाई के 24 घंटे बाद ही सील की पटि्टका को हटा दिया गया। जो नोटिस चस्पा किए गए थे, उसे फाड़ दिया गया। KDA ने कार्रवाई के समय लिखा था- परिसर KDA द्वारा सील कर दिया गया है…, इसे सफेद रंग से पेंट कर दिया गया, ताकि सबूत मिटाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी के उपेंद्र रावत बने भाजपा प्रदेश महामंत्री:2017 में पहली बार विधायक, 2019 में सांसद बने
    Next Article
    रोहित मिश्रा बने भाजयुमो यूपी प्रदेश अध्यक्ष:भाजयुमो जिलाध्यक्ष बोले- प्रतापगढ़ से पहली बार किसी कार्यकर्ता को मिला बड़ा पद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment