Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहित मिश्रा बने भाजयुमो यूपी प्रदेश अध्यक्ष:भाजयुमो जिलाध्यक्ष बोले- प्रतापगढ़ से पहली बार किसी कार्यकर्ता को मिला बड़ा पद

    1 day ago

    1

    0

    भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने युवा, ऊर्जावान और संगठन के प्रति समर्पित नेता रोहित मिश्रा को उत्तर प्रदेश भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह प्रतापगढ़ जनपद के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि जिले से पहली बार किसी कार्यकर्ता को यह पद मिला है। उनकी नियुक्ति से जिले के भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। रोहित मिश्रा के माता-पिता ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और घर के सामने आतिशबाजी भी की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रतापगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि यह केवल रोहित मिश्रा की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि पूरे प्रतापगढ़ जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने जोर दिया कि प्रतापगढ़ की धरती से पहली बार किसी कार्यकर्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश का युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण, संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा। अंशुमान सिंह ने बताया कि रोहित मिश्रा ने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने अपनी कार्यक्षमता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से एक अलग पहचान बनाई है। उनकी नियुक्ति से प्रदेश के लाखों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और संगठन को नई मजबूती प्राप्त होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व जिला महामंत्री अशोक मिश्रा, पवन गौतम, अविनाश सिंह, राहुल मौर्य, सचिन दुबे सहित भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोहित मिश्रा की इस नियुक्ति को प्रतापगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह के साथ देखा जा रहा है और इसे जिले की राजनीतिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष का रसूख:महाना के भाई की बिल्डिंग पर केडीए के अफसर कार्रवाई से पलटे, सील तोड़ी और पेंट किया
    Next Article
    मेनका गांधी के बयान पर जैन समाज का विरोध:धर्म जागृति युवा संस्थान ने एसडीएम को ज्ञापन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment