Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल मंदिर-मस्जिद विवाद, सुप्रीम कोर्ट के स्टे से सुनवाई टली:वक्फ बोर्ड ने पक्षकार बनने का आवेदन दिया, अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी

    5 hours ago

    1

    0

    संभल के श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई एक बार फिर टल गई है। सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश के कारण अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च 2026 को होगी। मंगलवार को जनपद संभल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला न्यायालय में सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी थी। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के चलते अगली तारीख तय कर दी गई। सुनवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर था और जिला न्यायालय के मुख्य गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा ने बताया कि 'हरिशंकर जैन बनाम भारत सरकार' मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने कार्यवाही पर रोक लगा दी है। इस स्थगन आदेश के कारण निचली अदालत में कोई भी आगे की कार्यवाही संभव नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि सुनवाई के दौरान वक्फ बोर्ड ने इस मामले में एक पक्ष बनने के लिए आवेदन दिया है, जिसे अदालत ने रिकॉर्ड पर ले लिया है, हालांकि इस पर अभी कोई औपचारिक आदेश पारित नहीं हुआ है। श्रीगोपाल शर्मा के अनुसार, अन्य सभी पक्षों ने अपना लिखित बयान दाखिल कर दिया है, लेकिन मस्जिद पक्ष ने अभी तक ऐसा नहीं किया है। उनका मानना है कि मस्जिद पक्ष के पास ठोस सबूतों का अभाव है और उनका मुख्य उद्देश्य केवल मुकदमे को लंबा खींचना है। मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने पुष्टि की कि सुप्रीम कोर्ट के स्टे के कारण इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते अगली तिथि 24 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में विधायक और महापौर ने भूमि पूजन किया:40 लाख की लागत से सड़क का निर्माण, 6 दशक का इंतजार खत्म
    Next Article
    मिर्जापुर में 25 फरवरी को रोजगार मेला:जीडी बिनानी कॉलेज में जुटेंगी 50 से ज्यादा कंपनियां, मंत्री बांटेंगे लेटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment