Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में व्यापारी की हत्या, धड़ सड़क पर पड़ा था:सिर 12 फीट दूर गड्ढे में मिला; परिवार में पत्नी, 3 बेटियां

    23 hours ago

    1

    0

    कानपुर में दिनदहाड़े व्यापारी की गला काटकर हत्या कर दी गई । धड़ बीच सड़क पर पड़ा था, लेकिन सिर गायब था। काफी देर तलाशने के बाद धड़ से 12 फीट की दूरी पर पानी के गड्ढे में सिर पड़ा मिला। धड़ के बगल में उनकी साइकिल और अंगौछा पड़ा था। मंगलवार सुबह 8 बजे व्यापारी घर से निकले थे। 1 घंटे बाद उनकी लाश मिली। राहगीर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने शव की पहचान राज किशोर पटवा (45) के रूप में की। इसके बाद उनके घरवालों को सूचना दी गई। वारदात की सूचना पर पति-3 बेटियां रोते-बिलखते पहुंचीं। लाश देखकर बदहवास होकर सड़क पर बैठ गईं और फूट-फूटकर रोईं। पुलिसवालों ने किसी तरह उन्हें संभाला। वारदात की सूचना पर DSP एसएम कासिम अबीदी और ACP अंकित कुमार भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर खुर्द खोजनपुर मोड़ के पास हुई। 3 तस्वीर देखिए… जानिए पूरा मामला बेटी बोली- मेरे पापा की किसी से दुश्मनी नहीं राज किशोर की तीनों बेटियां शुभी, नैंसी और अंशी अपने पिता की हत्या की खबर सुनकर रो पड़ीं। बड़ी बेटी शुभी ने उसके पिता की किसी ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। शुभी ने पिता की किसी से कोई दुश्मनी होने से इनकार किया है। परिवार का अभी तक कोई विवाद सामने नहीं आया है। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया- परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जहां मर्डर हुआ है, वहां मौका मुआयना करने के साथ फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। --------- यह खबर भी पढ़िए शादी की रात दूल्हा-दुल्हन की लाश मिली:पत्नी लाल जोड़े में जमीन पर पड़ी थी, पति फंदे पर लटका था; सिद्धार्थनगर की घटना सिद्धार्थनगर में सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की कमरे में लाश मिली है। पत्नी की लाश लाल जोड़े में फर्श पर पड़ी थी, जबकि पति का शव लटका हुआ मिला। पुलिस को शक है कि रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पति ने पत्नी की हत्या करके खुद जान दे दी। मंगलवार सुबह 7 बजे तक बहू कमरे से बाहर नहीं निकली तो मौसी जगाने पहुंची। बाहर से आवाज लगाने पर दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी की रात दूल्हा-दुल्हन की लाश मिली:पत्नी लाल जोड़े में जमीन पर पड़ी थी, पति फंदे पर लटका था; सिद्धार्थनगर की घटना
    Next Article
    यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान:MLC की 11 सीटों पर भी तारीख घोषित; सपा भाजपा का गणित समझिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment