Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी की रात दूल्हा-दुल्हन की लाश मिली:पत्नी लाल जोड़े में जमीन पर पड़ी थी, पति फंदे पर लटका था; सिद्धार्थनगर की घटना

    1 day ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की कमरे में लाश मिली है। पत्नी की लाश लाल जोड़े में फर्श पर पड़ी थी, जबकि पति का शव लटका हुआ मिला। पुलिस को शक है कि रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पति ने पत्नी की हत्या करके खुद जान दे दी। मंगलवार सुबह 7 बजे तक बहू कमरे से बाहर नहीं निकली तो मौसी जगाने पहुंची। बाहर से आवाज लगाने पर दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजा खटखटाया तो वह खुल गया। अंदर दोनों की लाशें पड़ी थीं। यह देखकर वह चीख पड़ी। आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे और दूल्हे के शव को फंदे से उतारा। 21 सितंबर यानी सोमवार को देशराज चौहान (24) और अनीता चौहान (22) ने मंदिर में शादी की थी। कल ही बहुभोज का कार्यक्रम था। रात 11 बजे तक कार्यक्रम चला। दूल्हा-दुल्हन ने भी डीजे पर डांस किया। पूरा मामला जिलामुख्यालय से 30 किमी दूर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मई 2027 में होनी थी शादी, अचानक लड़की घर पहुंची तो शादी का फैसला लिया देशराज चौहान जनियाजोत गांव का रहने वाला था, जबकि अनीता कड़जहवा गांव की रहने वाली थी। दोनों के घरों की दूरी 15 किमी है। 3 महीने पहले घरवालों ने दोनों की शादी तय की थी। शादी की तारीख मई 2027 रखी गई थी। जुलाई में दोनों की इंगेजमेंट हुई। इसके बाद देशराज दिल्ली चला गया। वह वहां पानीपुरी की दुकान पर काम करता था। इस दौरान दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। 15 दिन पहले देशराज दिल्ली से घर लौटा। इसी दौरान अनीता भी उसके घर आ गई। इसके बाद दोनों परिवारों ने शादी कराने का फैसला लिया। रात 11 बजे दूल्हा-दुल्हन सोने गए, सुबह 7 बजे लाशें मिलीं 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे बांसी के टेकधर बाबा मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। परिवारों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। शादी के बाद देशराज पत्नी अनीता को लेकर घर पहुंचा। शाम को नाते-रिश्तेदारों और पट्टीदारों के लिए बहुभोज हुआ। इसके बाद परिवार के लोग सोने चले गए। देशराज और अनीता भी अपने कमरे में चले गए। देशराज के पिता मुकेश ने बताया- मंगलवार सुबह 7 बजे मौसी मीनाक्षी बहू को जगाने पहुंची। थोड़ी देर बाद उनके चिल्लाने की आवाज आई। हम लोग दौड़कर पहुंचे तो बहू और बेटे की लाश पड़ी थी। रात में क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। 2 मंजिला मकान में रहता है दूल्हे का परिवार दूल्हे के पिता मुकेश चौहान और मां ममता हैं। मुकेश दिल्ली में सब्जी बेचते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से घर पर थे। देशराज का एक छोटा भाई अरुण और छोटी बहन कुच्ची है। परिवार दो मंजिला मकान में रहता है। लड़की के पिता पंचराम खेती-किसानी करते हैं। सीओ शिवेंदु सिंह ने बताया- शादी के बाद पति-पत्नी की लाश मिली है। अभी जल्दबाजी में कुछ कहना ठीक नहीं होगा। मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। -------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान:16 अक्टूबर को वोटिंग; MLC की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान चुनाव आयोग ने यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है। 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे उसी दिन आएंगे। इसके साथ ही शिक्षक और स्नातक MLC की 11 सीटों पर भी चुनाव की घोषणा की है। 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- 6 महीने में 1 लाख नौकरी देंगे:अखिलेश पर तंज-गिनती नहीं आती तो शिवपालजी के सानिध्य में बैठ जाइए, वे अच्छा सिखा देंगे
    Next Article
    कानपुर में व्यापारी की हत्या, धड़ सड़क पर पड़ा था:सिर 12 फीट दूर गड्ढे में मिला; परिवार में पत्नी, 3 बेटियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment