Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर मेट्रो में ट्रैक बिछाने की राह साफ:कॉरिडोर-2 के सभी 158 यू-गर्डर्स तैयार; अब सिर्फ पिलर पर फिटिंग बाकी, जल्द बिछेगी पटरी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 4.50 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन के लिए जरूरी सभी 158 यू-गर्डर्स की कास्टिंग का काम नौबस्ता स्थित कास्टिंग यार्ड में पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही 106 पियर कैप्स और 141 डबल टी-गर्डर्स भी पहले ही तैयार किए जा चुके हैं। अब अगले चरण में इन्हें पिलर्स पर स्थापित करने का काम किया जाएगा, जिसके बाद ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया शुरू होगी। यू-गर्डर मेट्रो निर्माण का सबसे अहम ढांचा होता है। पिलर्स के ऊपर रखे जाने वाले इसी यू-आकार के कंक्रीट स्ट्रक्चर पर मेट्रो ट्रैक बिछाए जाते हैं। यह पूरा ढांचा ट्रेन और ट्रैक का भार संभालता है। मजबूत और टिकाऊ निर्माण के लिए इसे विशेष तकनीक से तैयार किया जाता है। प्री-कास्ट तकनीक से तेजी और कम ट्रैफिक जाम यूपीएमआरसी प्री-कास्ट तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसके तहत भारी कंक्रीट ढांचे सड़क पर नहीं, बल्कि पहले से यार्ड में तैयार किए जाते हैं। इससे शहर में ट्रैफिक बाधित नहीं होता और निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी बेहतर रहती है। तैयार यू-गर्डर्स को बाद में बड़े क्रेन की मदद से रात के समय पिलर्स पर स्थापित किया जाता है। तय समय में परियोजना पूरी करने पर जोर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि कॉरिडोर-2 का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार तेजी से किया जा रहा है। सभी यू-गर्डर्स की कास्टिंग पूरी होना परियोजना का अहम माइलस्टोन है। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर-1 के शेष हिस्से कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक भी यात्री सेवाएं शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। फिलहाल कहां तक चल रही है मेट्रो? कानपुर मेट्रो वर्तमान में कॉरिडोर-1 के तहत आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक लगभग 16 किलोमीटर लंबे रूट पर संचालित हो रही है। वहीं कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक के शेष हिस्से और 8.60 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-2 पर तेजी से निर्माण कार्य जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में लाखों की चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार:परीक्षितगढ़ पुलिस ने सर्विलांस से किया खुलासा, अवैध तमंचा भी बरामद
    Next Article
    हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को 10-साल की सजा:मऊ में कोर्ट ने 40 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, 37 साल पुराने मामले में आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment