Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल:भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के निवास पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की, सपा पर साधा निशाना

    2 hours ago

    1

    0

    एसपी सिंह बघेल मंगलवार को कानपुर पहुंचे और भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के बर्रा स्थित आवास पहुंचकर उनके बड़े भाई स्व राम पाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान भाजपा तेलंगाना प्रदेश के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। तेल बचत और इलेक्ट्रिक वाहनों पर दिया जोर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल बचत संबंधी आह्वान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय आर्थिक और ऊर्जा संकट से गुजर रही है, ऐसे में ईंधन बचत देशहित में जरूरी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं टूंडला से कानपुर तक ट्रेन से यात्रा की, जिससे ईंधन और अनावश्यक खर्च दोनों की बचत हुई। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा। सपा और पीडीए पर साधा निशाना राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए एसपी सिंह बघेल ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा अब अपने पुराने नाम की जगह पीडीए की बात कर रही है, क्योंकि पार्टी की पहचान भय, आतंक, लूट, अपहरण और दंगों से जुड़ी रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब पीडीए का मतलब “परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी” बनकर रह गया है। साथ ही आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान पिछड़ों और दलितों पर अत्याचार हुए। राणा सांगा टिप्पणी पर कहा एसपी सिंह बघेल ने राणा सांगा पर की गई टिप्पणी को गलत बताया। उन्होंने कहा कि लालजी सुमन के बयान पर चर्चा हो रही है, लेकिन भाटी के बयानों पर क्या कार्रवाई हुई, यह भी स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राणा सांगा, भगवान परशुराम, अहिल्याबाई होल्कर, रानी दुर्गावती, झलकारी बाई, अवंती बाई और महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों ने सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। 2027 चुनाव को लेकर भी दिया बयान वर्ष 2027 में सरकार बनाने के अखिलेश यादव के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह दावा वैसा ही है जैसे बिहार में लालू यादव के बेटे सरकार बनाने के सपने देख रहे थे। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा के विकास और सुशासन के पक्ष में समर्थन देगी। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, दक्षिण जिले के सह मीडिया प्रभारी विनय राठौर, अनूप तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के आवास पर गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व महामंत्री संगठन शिव कुमार पाठक, कायमगंज से अपना दल विधायक डॉ. सुरभि, हमीरपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पांडे सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले:बालक क्वाड्रुपल स्कल के फाइनल में पहुंची टीम, CM योगी करेंगे समापन
    Next Article
    टटीरी पेट्रोल पंप पर सामान्य पेट्रोल खत्म:वाहन चालक महंगे पावर पेट्रोल डलवाने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment