Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समधी मिलाई नहीं देने पर बेटी को किया प्रताड़ित:सहारनपुर में लड़की पक्ष का आरोप- विदाई के समय मांगे पांच लाख और बुलेट, दो लाख लेकर हुई विदाई

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में समधी मिलाई नहीं देने को लेकर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। छुटमलपुर निवासी महरोज ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनकी बेटी सानिया की शादी 15 नवंबर 2025 को सरसावा थाना क्षेत्र के भटपुरा निवासी बिलाल से हुई थी। विदाई के समय ससुराल पक्ष ने आरोपित रूप से कहा कि समधी मिलाई नहीं दी गई है और पांच लाख रुपये नकद मिलने तक बेटी को विदा नहीं करेंगे। पीड़िता की मां का आरोप है कि रिश्तेदारों की मदद से दो लाख रुपये की व्यवस्था कर ससुराल पक्ष को देने के बाद ही बेटी की विदाई हो सकी। प्रार्थना पत्र के अनुसार, शादी के बाद पति बिलाल, सास गुलशन, ससुर अनीस और अन्य पर पांच लाख रुपये तथा बुलेट बाइक की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई, बिजली और पानी तक बंद कर दिया गया। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि पति के बहनोई ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की कोशिश की। शिकायत करने पर पति और ससुराल पक्ष ने उसे चुप रहने का दबाव बनाया। इसके बाद बातचीत के लिए पहुंचे मायके पक्ष के सामने पति ने तीन तलाक देने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता की मां का कहना है कि उन्होंने सरसावा थाने में शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड टीचर से 43 लाख का साइबर फ्रॉड:3 साल तक बुजुर्ग को ठगते रहे, फिक्स डिपॉजिट तुड़वाने पहुंचे तो मैनेजर को हुआ शक
    Next Article
    कानपुर पुलिस की रडार पर साइबर क्राइम के 7 अकाउंट:15 हजार शिकायतें, रोजाना करोड़ों रुपए आए; शिकायत के बाद भी फ्रीज नहीं हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment