Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी से चलेंगी 14 ट्रेनें:समर स्पेशल चलाई जाएंगी, मुंबई-गुजरात के यात्रियों का सफर आसान होगा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल और गोविंदनगर से गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 14 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें जुलाई के अंतिम सप्ताह तक विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। यात्रियों की मांग के अनुसार इन ट्रेनों का संचालन सुल्तानपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, वाराणसी, आनंद विहार टर्मिनल, मेरठ सिटी, शेखपुरा और पोरबंदर जैसे प्रमुख स्टेशनों के लिए किया जाएगा। रेलवे ने वडोदरा-मऊ-वडोदरा स्पेशल ट्रेन (09195/09196) के संचालन में भी बदलाव किया है। अब यह ट्रेन वडोदरा के स्थान पर प्रतापनगर से सुपरफास्ट विशेष ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 09195 प्रतापनगर से 11 अप्रैल से 25 जुलाई तक और 09196 प्रतापनगर से 12 अप्रैल से 26 जुलाई तक संचालित होगी। यह ट्रेन प्रतापनगर से शनिवार को दोपहर 4 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 9:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां से 9:55 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज रामबाग होते हुए उसी दिन शाम 6 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मऊ जंक्शन से रविवार रात 11:25 बजे चलेगी और सोमवार सुबह 8:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। इसके बाद 8:55 बजे प्रस्थान कर मंगलवार सुबह 3:15 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। इसके अलावा सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04212/04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 20 मई से 15 जुलाई तक सुल्तानपुर से हर बुधवार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 मई से 16 जुलाई तक हर गुरुवार को चलेगी। वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष एक्सप्रेस 21 मई से 9 जुलाई तक वाराणसी से हर गुरुवार और 22 मई से 10 जुलाई तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हर शुक्रवार को चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और रूट की जानकारी अवश्य जांच लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में SDM पर ऑनलाइन वसूली का आरोप:ट्रक छोड़ने के लिए 42 हजार ट्रांसफर कराने का दावा, अधिकारी ने नकारा
    Next Article
    मिक्चर मशीन और पोल के बीच दबकर मजदूर की मौत:बलिया में सड़क निर्माण के दौरान मशीन चालु करते समय हादसा, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment