Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिक्चर मशीन और पोल के बीच दबकर मजदूर की मौत:बलिया में सड़क निर्माण के दौरान मशीन चालु करते समय हादसा, जांच में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया में नगरा के वार्ड नंबर सात में रविवार को सड़क निर्माण कार्य के दौरान मिक्चर मशीन और विद्युत पोल के बीच दबने से मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। थाना क्षेत्र के तिलकारी गांव में लोक निर्माण विभाग की ओर से पीच सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कार्य में गड़वार थाना क्षेत्र के सवन गांव निवासी 32 वर्षीय मजदूर समरजीत राजभर पुत्र जय प्रकाश राजभर काम कर रहा था। रविवार को काम शुरू होने के दौरान मिक्चर मशीन चालू नहीं हो रही थी। इसे चालू करने के लिए रोड रोलर से धक्का दिया जा रहा था। इसी दौरान रोलर के धक्के से मिक्चर मशीन पीछे की ओर लुढ़कने लगी। इससे बचने के लिए समरजीत भागा, लेकिन वह विद्युत पोल से टकरा गया। तभी पीछे से लुढ़कती मशीन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और वह मशीन और पोल के बीच दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की मौत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी एक वर्ष पहले हुई थी और उसके परिवार में तीन माह की एक मासूम बच्ची भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी से चलेंगी 14 ट्रेनें:समर स्पेशल चलाई जाएंगी, मुंबई-गुजरात के यात्रियों का सफर आसान होगा
    Next Article
    कौशांबी में एक हफ्ते में उखड़ी सड़क:घटिया निर्माण पर पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment