Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता ने बिजली घर में आग लगाने की धमकी:शामली में ग्रामीणों के तार न जोड़ने पर जेई को दी धमकाया; 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    शामली में एक भाजपा नेता और एमएलसी के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह विद्युत विभाग के एक जेई को मोबाइल पर बिजली घर में आग लगाने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि जेई की शिकायत के बावजूद पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता जनता के बीच खड़े होकर जेई से बात करते हुए दिख रहे हैं। वह बिजली घर में आग लगाने की धमकी दे रहे हैं। इस पर जेई ने कथित तौर पर कहा, 'यह आपका ही बिजली घर है।' यह पूरा मामला शामली जनपद के कांधला क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा का है। कुछ दिन पहले जेई सत्यप्रकाश अपनी टीम के साथ बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल वसूलने के लिए गांव गए थे। इस दौरान गांव के एक मोहल्ले में बकाया बिल को लेकर विद्युत कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। विद्युत कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि ग्रामीणों ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें धमकाकर मौके से भगा दिया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए कई ग्रामीणों के बिजली केबल काट दिए थे, जिससे उनके घरों में अंधेरा छा गया। जेई सत्यप्रकाश ने ग्रामीणों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, भाजपा नेता की धमकी और जेई की शिकायत के बावजूद पांच दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 4 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त कार्रवाई में दबोचा
    Next Article
    लखनऊ में लुटेरे से भिड़ी महिला:बाइक सवार बदमाश से बचाई चेन, CCTV फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment