Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 83 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा:50 हजार से अधिक छात्र देंगे एग्जाम, 10 जोन-12 सेक्टर में बंटा जिला

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले को 10 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। जिले में कुल 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 25,053 और इंटरमीडिएट के 24,557 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस प्रकार कुल लगभग 50,610 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए छह विशेष उड़नदस्ता टीमें गठित की गई हैं। इनमें से एक टीम को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए रिजर्व में रखा गया है। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को 10 से 11 केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा के दौरान जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का भ्रमण करेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी (डीआईओएस) ने बताया कि संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। पांच केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां विशेष निगरानी व्यवस्था लागू होगी। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नकल कराने या इसमें सहयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में युवक की हत्या का खुलासा:जेब से 400 रुपये चुराते समय पकड़ा गया तो कांच से रेत दिया था गला
    Next Article
    धार्मिक स्थलों के प्रति विशेष प्रतिबद्धता वाला बजट:ऋषिकेश उपाध्याय बोले-सीएम योगी हर बजट और योजना में अयोध्या का ध्यान रखते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment