Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में युवक की हत्या का खुलासा:जेब से 400 रुपये चुराते समय पकड़ा गया तो कांच से रेत दिया था गला

    5 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र पुलिस ने 27/28 जनवरी की देर रात पन्नगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में हुए एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 300-400 रुपये की चोरी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 27/28 जनवरी की देर रात थाना पन्नगंज क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़ बाजार में हुई मानसिक विक्षिप्त युवक मंगरू (35 वर्ष) की हत्या की गई थी, मंगरू मानसिक रूप से विक्षिप्त था और रामगढ़ कस्बे में भीख मांगकर गुजारा करता था। वह अक्सर सड़क किनारे सो जाता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करवनिया नहर मझिगाई पुलिया के पास से आरोपी विकास कुमार उर्फ विक्की (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया।आरोपी विकास पुत्र सरवन चेर अपने ससुराल पचोखर, थाना पन्नगंज में रह रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने एक झोले से जैकेट, पैंट, जूते और वह शीशा बरामद किया है,जिसका इस्तेमाल मृतक की हत्या के लिए किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस दौरान उसने बताया कि वह पूर्व में 1-2 बार चोरी की घटनाएँ कर चुका है, किन्तु पकड़ा नहीं गया तथा चोरी कर अपने जेब खर्च का प्रबंध करता था। वह अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ अपने ससुराल पन्नूगंज में रहता है। उसने बताया कि 27 जनवरी को वह दिन में रामगढ़ बाजार आया था, जहां उसने मृतक मंगरु को भीख में मिले 300-400 रुपए गिनकर अपनी जेब में रखते हुए देख लिया था। उसी समय उसके मन में चोरी करने का विचार आया। घटना की रात्रि में अभियुक्त चोरी करने की नीयत से रामगढ़ बाजार गया। शहजादा साहब इंटर कॉलेज के पास पहुंचने पर उसने देखा कि मंगरू कम्बल ओढ़कर सोया हुआ है। अभियुक्त ने उसकी जेब से पैसे निकालने का प्रयास किया, तभी मंगरू जाग गया और अभियुक्त का हाथ पकड़ लिया तथा विरोध करने लगा। उसी समय किसी वाहन के आने का आभास होने पर उसको पकड़े जाने का भय हुआ। इस पर उसकी अपनी पहनी हुई पैंट से एक शीशा (काँच का टुकड़ा) निकालकर मंगरू के गले पर वार कर दिया, जिससे उसके गले से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। अभियुक्त ने शीशे पर लगा खून मृतक के जैकेट में पोंछ दिया और वहाँ से भाग गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 4 एक्स हैंडलों पर पुलिस का एक्शन:कैप्शन लिखा- मस्जिद में विस्फोटक सामग्री मिली, नगर निगम ने मस्जिद सील की
    Next Article
    कानपुर देहात में 83 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा:50 हजार से अधिक छात्र देंगे एग्जाम, 10 जोन-12 सेक्टर में बंटा जिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment