Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में निर्णय:पखवाड़े में पदाधिकारियों की बैठक अनिवार्य

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला प्रशिक्षण योजना एवं जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय माती में संपन्न हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम पक्ष (1 से 15 तारीख) के बीच जिला पदाधिकारियों की बैठक तथा विस्तृत संगठनात्मक और राजनीतिक कार्ययोजना पर चर्चा अनिवार्य रूप से की जाएगी। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला प्रभारी अशोक राजपूत, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम शंखवार और जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गान के साथ किया गया। यह बैठक पांच सत्रों में आयोजित हुई। इसमें जिला प्रशिक्षण वर्ग की भूमिका, तकनीकी प्रशिक्षण, संचालन, समिति गठन एवं व्यवस्था समिति की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वर्ग व्यवस्था एवं संचालन को प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी मंथन हुआ। मुख्य अतिथि प्रकाश पाल ने अपने संबोधन में कहा कि वैचारिक प्रतिबद्धता और जनसेवा का संकल्प एक सतत प्रक्रिया है। इसमें निरंतर सीखने, आत्ममंथन करने और समाज के प्रति समर्पित रहने की आवश्यकता होती है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा की कार्यपद्धति ही उसे अन्य दलों से अलग बनाती है, जहां कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सेवा भाव से कार्य करते हैं। जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम पक्ष में जिला पदाधिकारियों की बैठक अनिवार्य होगी। इसके अतिरिक्त, मंडलों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी और 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण बूथ स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी ने संचालन समिति और व्यवस्था समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संचालन समिति एक विशेष टीम के रूप में कार्य करती है, जो योजनाओं और अभियानों को दिशा देने के साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाती है। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने वर्ष 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पार्टी मुख्यालय पर नियमित कार्ययोजनाएं लागू की जाएंगी तथा जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की सभी बैठकों में कार्यवाही रजिस्टर अनिवार्य रूप से तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला, विधायक पूनम शंखवार, क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, राजेश सचान, मदन पांडे, महामंत्री बबलू शुक्ला, सत्यम सिंह चौहान, पूर्व विधायक निर्मला शंखवार, शिववीर भदौरिया, राकेश तिवारी, केपी सिंह, जनार्दन सिंह, ऋषि, विकास मिश्रा और जिला मीडिया प्रभारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की मौत, डॉक्टर जताया जहर देने का शक:हरदोई में अचानक बिगड़ी तबीयत, पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी
    Next Article
    संभल में शादी में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था, कोर्ट ने जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment