Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में चाकू से गोदकर युवक की हत्या:घर से घसीटकर ले गए आरोपी, पेट में किए कई वार; पिता को चबूतरे पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे मामूली विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही दो युवक उसे घर से घसीटकर गांव के तिराहे पर ले गए और चाकू से पेट में कई वार किए। गंभीर हालत में परिजन युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर मूसानगर थाना क्षेत्र के बाजपेई का पुरवा गांव का है। पहले देखिए तस्वीरें- जानिए पूरा मामला विस्तार से… घर के पास बैठने को लेकर विवाद ग्राम पंचायत गुलौली के बाजपेई का पुरवा निवासी रामगणेश (32) खेती-किसानी करते थे। राम गणेश की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं- पायल(10), श्रेयांश (6) और अंश(3)। उनके पिता पन्नालाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे गांव के दो युवक सत्यम (23), राघवेंद्र (32) उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पिता का आरोप है कि दशहरे के दिन वे सत्यम के घर के पास बैठे थे, इसी बात पर विवाद हुआ था। आरोपी रामगणेश से कहने लगे कि उनके पिता दशहरे के दिन उनके दरवाजे पर क्यों बैठे थे। घर से घसीटकर तिराहे पर ले गए रामगणेश ने इसका विरोध किया तो दोनों युवक उन्हें घसीटकर गांव के तिराहे पर ले गए। वहां चाकू से रामगणेश के पेट में कई वार कर दिए। हमले में रामगणेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल रामगणेश को जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रामगणेश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी रचना, पिता पन्नालाल और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच घटना की जानकारी मिलने पर सीओ राजीव सिरोही और थानाध्यक्ष अमिता वर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। मूसानगर थाने की पुलिस और पीआरवी टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ राजीव सिरोही ने बताया कि- मृतक की पत्नी ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर STF लखनऊ रवाना:नागपुर कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली; मददगार आमिर भी गिरफ्तार यूपी STF को नागपुर जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। STF बुधवार शाम को कार से तीनों आरोपियों को लेकर नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। पहले श्रद्धा दुबे को फ्लाइट से लाने की तैयारी थी, लेकिन लखनऊ के लिए सीधे फ्लाइट नहीं थी। इसलिए प्लान में बदलाव किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारियों से मिले व्याजपा अध्यक्ष:वाराणसी के बाजारों में जानी समस्याएं, सरकार तक बात पहुंचाने का दिया आश्वासन
    Next Article
    उत्तरकाशी में दो लोग लापता:मुजफ्फरनगर का युवक 9 दिन से गायब; MBA छात्रा बबीता पांडे साढ़े 4 महीने से लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment