Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तरकाशी में दो लोग लापता:मुजफ्फरनगर का युवक 9 दिन से गायब; MBA छात्रा बबीता पांडे साढ़े 4 महीने से लापता

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तरकाशी में दो लोग लापता हैं। मुजफ्फरनगर के 34 वर्षीय मुकुल साहनी 14 अक्टूबर से लापता हैं। पुलिस गंगोत्री मार्ग पर उनकी तलाश कर रही है। वहीं, हल्द्वानी की 24 वर्षीय MBA छात्रा बबीता पांडे भी साढ़े चार महीने से लापता हैं। दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मुकुल 13 अक्टूबर को उत्तरकाशी के उजेली स्थित बाबा पीररतन नाथ जी की दरगाह में दर्शन करने पहुंचे थे। रात में वे वहीं रुके थे। दरगाह के प्रधान सेवक अंकित उप्पल के मुताबिक, मुकुल 14 अक्टूबर की सुबह घर लौटने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। 17 अक्टूबर को परिवार ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। मुकुल के ससुर चांद सचदेवा और पत्नी के भाई विपिन सचदेवा भी उनकी तलाश के लिए उत्तरकाशी पहुंचे हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में मुकुल गंगोत्री की ओर पैदल जाते दिखाई दिए हैं। परिजनों ने गर्मपानी-गणेशपुर के पास गंगोत्री क्षेत्र से नीचे की ओर आती एक यात्री बस के सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए आशंका जताई है कि मुकुल उस बस में सवार हुए हो सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि बस में लगे कैमरों की फुटेज की जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीमें युवक की तलाश में जुटी हैं। 29 मई को दयारा बुग्याल से लापता हुई थी छात्रा हल्द्वानी निवासी 24 वर्षीय MBA छात्रा बबीता पांडे 29 मई को दयारा बुग्याल के बेस कैंप गोई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। मामले में उनके दो पुरुष साथियों से भी पूछताछ की गई थी। बबीता की तलाश में पुलिस ने करीब एक महीने तक दयारा बुग्याल और आसपास के क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया था। हेलीकॉप्टर से भी क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया। पुलिस, SDRF, NDRF, वन विभाग और राजस्व विभाग समेत कई एजेंसियां तलाश में जुटी थीं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कोतवाली उत्तरकाशी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मुकुल की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में चाकू से गोदकर युवक की हत्या:घर से घसीटकर ले गए आरोपी, पेट में किए कई वार; पिता को चबूतरे पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद
    Next Article
    प्रयागराज में बढ़ने लगी ठंड, AQI 200 पहुंचा:नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रदूषण, दिन में 30-31 डिग्री तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment