Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में सांड ने बुजुर्ग को पटक-पटकर मार डाला:घर से बीड़ी लेने निकला निकला था, CCTV में कैद हुई घटना

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में सांड ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला। मंगलवार शाम बुजुर्ग घर से बीड़ी लेने निकला था। बाजार पहुंचते ही गुझिया खाकर पास के एक प्रतिमा के चबूतरे पर बैठ गए। तभी पास से एक आवारा सांड जा रहा था। बुजुर्ग ने उस पर पांच बार लाठी से हमला किया। सांड ने तुरंत बुजुर्ग को सींगों में फंसाकर दो बार हल्का धक्का दिया। तीसरी बार उठाकर करीब 7 फीट दूर फेंक दिया। पास बैठे दुकानदार तुरंत दौड़े। बुजुर्ग घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का 27 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र की है। अब जानिए पूरा मामला सदर बाजार में राम जीवन उर्फ लिद्धड़ धोबी अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका बेटा बब्लू रिक्शा चलाता है। बेटे ने बताया कि पिता लिद्धड़ घर में अपनी बहू से बीड़ी लेने बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिठाई की दुकान पर उन्होंने गुझिया खाई। इसके बाद दुकान से बीड़ी खरीदी और चबूतरे पर बैठकर बीड़ी पीने लगे। आराम करते समय शाम को एक आवारा सांड बगल से गुजर रहा था। बुजुर्ग ने पास पहुंचने से पहले ही उस पर लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद चार बार और लाठी मारी। सांड पलटकर आया और बुजुर्ग को सींगों में फंसा लिया। इसके बाद दो बार उठाकर करीब सात फीट दूर पटक दिया। बुजुर्ग को गुझिया बहुत पसंद थी बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिखलते रहे। बेटे बब्लू ने बताया कि पिता अक्सर घर से निकलकर बाजार में एक ही जगह बैठा करते थे। सामने मिठाई की दुकान थी, जहां वह अक्सर गुझिया खाने भी जाते थे। घटना के बाद सदर बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत है। व्यापारियों का कहना है कि हमलावर सांड अक्सर बाजार में घूमता रहता है। ऐसे में दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों पर दोबारा हमले का खतरा बना हुआ है। व्यापारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सांड को बाजार से हटवाने की मांग की है, ताकि किसी अन्य व्यक्ति के साथ ऐसी घटना न हो। ………… ये खबर भी पढ़िए बरेली में बर्थडे पार्टी में 16-साल के लड़के की हत्या, परिवार ने आरोपी को कमरे में बंद कर पीटा बरेली में बर्थडे पार्टी में झगड़ा होने पर 16 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई। उसकी किसी बात को लेकर एक लड़के(16) से बहस हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोपी ने चाकू निकालकर अर्जुन का गला रेत दिया। खून से सनी लाश देखकर आरोपी भागने लगा। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। एक कमरे में बंद कर उसे जमकर पीटा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुर्गी फार्म पर युवक का शव फंदे से लटका मिला:प्रतापगढ़ के किठौली जलालपुर का मामला, परिवार में मचा कोहराम
    Next Article
    सपा के 3 बागी विधायक आज ज्वाइन करेंगे भाजपा:अमेठी में राकेश प्रताप, अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी लेंगे सदस्यता, स्मृति ईरानी रहेंगी मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment