Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट छात्रों का 100% प्लेसमेंट:डिग्री से पहले ही नौकरी पक्की, फाइनल एग्जाम बाकी, लेकिन हाथ में 2-3 ऑफर लेटर

    2 hours ago

    1

    0

    अगर आप मानते हैं कि डिग्री पूरी होने के बाद ही नौकरी मिलती है, तो कानपुर यूनिवर्सिटी का होटल मैनेजमेंट विभाग इस सोच को बदल रहा है। यहां के छात्रों ने पढ़ाई पूरी होने से पहले ही देश-विदेश की नामी कंपनियों में अपनी जगह बना ली है। स्थिति यह है कि फाइनल सेमेस्टर के एग्जाम और जुलाई में डिग्री मिलना अभी बाकी है, लेकिन छात्रों के पास पहले से ही दो से तीन ऑफर लेटर मौजूद हैं। कोर्स पूरा होने से पहले ही ‘हाउसफुल’ प्लेसमेंट विभागाध्यक्ष प्रो. सौरभ त्रिपाठी के अनुसार, इस साल प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। करीब 32-33 छात्रों के बैच में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है। आमतौर पर जहां छात्र पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश में भटकते हैं, वहीं यहां के छात्रों ने डिग्री मिलने से पहले ही अपने करियर की मजबूत शुरुआत कर दी है। बड़े ब्रांड्स ने दिया मौका छात्रों को न सिर्फ नौकरी मिली है, बल्कि आकर्षक सैलरी पैकेज और बड़े शहरों में काम करने का अवसर भी मिला है। कई छात्रों का चयन McDonald's और Bikanervala जैसे बड़े फूड चेन में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में हुआ है। वहीं बड़ी संख्या में छात्र द ओबरॉय ग्रुप, मैरिएट इंटरनेशनल और हयात जैसी मल्टीनेशनल होटल कंपनियों में चयनित हुए हैं। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग ने बढ़ाई मांग होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं पहले से ही अधिक रही हैं, लेकिन हाल के वर्षों में ट्रेनिंग और पढ़ाई के तरीकों में बदलाव ने छात्रों को और ज्यादा सक्षम बनाया है। छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ इंडस्ट्री की बारीकियों और सर्विस क्वालिटी पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे प्रोफेशनल वर्ल्ड के लिए पूरी तरह तैयार हो सके। छात्रों के पास विकल्पों की भरमार इस विभाग के कई छात्रों के पास एक नहीं, बल्कि तीन-चार ऑफर लेटर तक मौजूद हैं। अब वे नौकरी पाने की चिंता में नहीं, बल्कि बेहतर विकल्प चुनने की स्थिति में हैं। यह मॉडल दिखाता है कि अगर शिक्षा को बाजार की जरूरतों से जोड़ा जाए, तो युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते आसानी से खुल सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में युवती ने फांसी लगाई:कुछ दिन पहले घर से चली गई थी, पुलिस ने किया था बरामद
    Next Article
    कन्नौज में दरोगा ने साधु को लाठी से धक्का दिया:भाई से फसल काटने को लेकर विवाद, थाने शिकायत करने पहुंचे, अभद्रता से इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment