Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में युवती ने फांसी लगाई:कुछ दिन पहले घर से चली गई थी, पुलिस ने किया था बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर में शुक्रवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रामनगर निवासी मुनेश की 22 वर्षीय पुत्री स्नेहा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले स्नेहा घर से चली गई थी, जिसे पुलिस बाद में बरामद कर वापस घर ले आई थी। घटना वाले दिन युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले वासी भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पर थाना लाइनपार पुलिस भी आ गई। थाना लाइनपार के थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है। अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि पारिवारिक क्लेश के चलते युवती ने यह आत्मगाती कदम उठाया है। पुलिस ने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में युवक का फंदे से लटका मिला शव:हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा, सिपाही ने महिलाओं को मारा थप्पड़
    Next Article
    कानपुर यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट छात्रों का 100% प्लेसमेंट:डिग्री से पहले ही नौकरी पक्की, फाइनल एग्जाम बाकी, लेकिन हाथ में 2-3 ऑफर लेटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment