Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुपोषित बच्चों पर विटामिन बी12 का सकारात्मक असर:मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 107 बच्चों पर किया गया अध्ययन

    3 hours ago

    1

    0

    कुपोषित बच्चों के शरीर विकास को तेज करने के लिए आयरन के साथ विटामिन बी12 की दवा कारगर साबित हुई है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के अध्ययन में इसकी पुष्टि हुई है। विभाग ने 107 कुपोषित बच्चों पर शोध किया, जिसमें विटामिन बी12 के फायदे सामने आए। अध्ययन में 53 और 54 बच्चों को दो समूहों में बांटा गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों के आधार पर इनका उपचार किया गया। शोध में पाया गया कि 48 प्रतिशत बच्चों को केवल छह माह तक मां का दूध मिला, जबकि पूरक आहार (6-8 माह) सिर्फ 50 प्रतिशत बच्चों को ही उपलब्ध हुआ। लगभग 80 प्रतिशत बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) थी, जिसमें 60 प्रतिशत मामलों में माइक्रोसाइटिक एनीमिया पाया गया। यह आयरन की कमी का स्पष्ट संकेत है।पहले समूह के 53 बच्चों को 500 एमएल विटामिन बी12 की खुराक के साथ आयरन की दवा दी गई, जबकि दूसरे समूह के 54 बच्चों को केवल आयरन दी गई। छह हफ्ते तक फॉलोअप के बाद सभी में एनीमिया में सुधार दिखा, लेकिन विटामिन बी12 लेने वाले बच्चों का वजन और लंबाई अन्य समूह से कहीं अधिक बढ़ी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष मौर्या ने बताया कुपोषण के इलाज में आयरन की दवा आमतौर पर दी जाती है, जो एनीमिया को कम करती है। लेकिन विटामिन बी12 जोड़ने से शारीरिक विकास तेज और बेहतर होता है। उनका सुझाव है कि कुपोषित बच्चों के उपचार में इस संयोजन को अपनाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोहरतगढ़ में 18 सड़कों के निर्माण-मरम्मत को मंजूरी:₹3.30 करोड़ से 19.80 किमी मार्ग होंगे दुरुस्त
    Next Article
    'तू मेरे और मैं तेरे साथ खुश, दुनिया जाए भाड़ में...', शादी का वादा लेने के बाद 'वड़ा पाव गर्ल' ने मिस्ट्री मैन संग शेयर किया नया VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment