Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शोहरतगढ़ में 18 सड़कों के निर्माण-मरम्मत को मंजूरी:₹3.30 करोड़ से 19.80 किमी मार्ग होंगे दुरुस्त

    5 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 18 संपर्क मार्गों के निर्माण एवं सामान्य मरम्मत कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड), सिद्धार्थनगर ने इन कार्यों को मंजूरी प्रदान की है। इससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत कुल 19.80 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के लिए ₹330.62 लाख (करीब ₹3.30 करोड़) की धनराशि स्वीकृत की गई है। सभी कार्य वर्ष 2025-26 की सामान्य मरम्मत योजना के अंतर्गत पूरे किए जाएंगे। प्रमुख स्वीकृत मार्ग स्वीकृत मार्गों में शिवपुर पुरैना से पिछौरा से नटठीह संपर्क मार्ग, पल्टादेवी चोहार संपर्क मार्ग से दत्तपुर चौराहा से रामगढ़ विचौवापुर, जनकपुर होते हुए प्राइमरी स्कूल तक संपर्क मार्ग तथा पल्टादेवी चौराहे से लक्ष्मनजोत फुलवरिया गांव होते हुए स्कूल तक संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा सीतारामपुर संपर्क मार्ग, डिमरौली से पुरैना पिछौरा संपर्क मार्ग, सूर्यकुंडिया से विडमरौली संपर्क मार्ग, पल्टादेवी मार्ग से दत्तपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत भी की जाएगी। शोहरतगढ़ चेतिया से कुटसा कुर्मडिहवा संपर्क मार्ग तथा जगरगठिया से सुखडहर होते हुए देवकलीगंज संपर्क मार्ग को भी स्वीकृति मिली है। अन्य स्वीकृत मार्गों में एफएनबीएस से कोईलीघाट मार्ग के किलोमीटर-6 से लखनपारा संपर्क मार्ग, जमुनी महथा से मेहनौली संपर्क मार्ग, सेखुईया मार्ग के किलोमीटर-3 से नगपरा संपर्क मार्ग, देवकलीगंज से जगरगठिया संपर्क मार्ग और सेखुईया मार्ग के किलोमीटर-3 से नगपरी संपर्क मार्ग शामिल हैं। देवकलीगंज टड़िया मार्ग के किलोमीटर-2 से एकडेंगवा मायपुर संपर्क मार्ग, शोहरतगढ़ चेतिया मार्ग के किलोमीटर-4 से खर्गवार संपर्क मार्ग, एनएच-730 मार्ग के किलोमीटर-410 से कोमर संपर्क मार्ग तथा शोहरतगढ़ चेतिया महमुदवा ग्रांट मार्ग से टोला महमुदया ग्रांट मार्ग का भी निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क मजबूत होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, व्यापार और कृषि कार्यों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खराब सड़कों के कारण होने वाली परेशानियों में कमी आएगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व सुगम हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:भतीजी की शादी के कार्ड बांटने जाते समय हादसा, 18 फरवरी को होनी थी शादी
    Next Article
    कुपोषित बच्चों पर विटामिन बी12 का सकारात्मक असर:मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 107 बच्चों पर किया गया अध्ययन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment