Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केपटाउन टेस्ट- आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को 283 रन की जरूरत:साउथ अफ्रीका को 8 विकेट चाहिए, 3 मैचों की सीरीज दांव पर है

    2 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे का आखिरी टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है। शनिवार को मुकाबले के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को 283 रन बनाने हैं। जबकि, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट गिराने हैं। कगिसो रबाडा ने पहले ओवर में मैट रैनशॉ (0 रन) और मार्नस लाबुशेन (4 रन) को पवेलियन भेज दिया है। ट्रेविस हेड और कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं। खास बात यह है कि इस मुकाबले के नतीजे पर 3 मैचों की सीरीज का रिजल्ट निर्भर है। क्योंकि, दोनों ही टीमों एक-एक मैच जीत चुकी हैं। साउथ अफ्रीका 387 रन पर आउट, 288 रन का टारगेट दिया साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 387 रन बनाए। उसने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रन का टारगेट रखा है। रायन रिकेल्टन और वियान मुल्डर ने छठे विकेट के लिए 154 रन जोड़कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। रिकेल्टन ने 101 और मुल्डर ने 115 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 100 रन की बढ़त मेजबान टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाकर 100 रन की बढ़त हासिल की थी। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी है। यह टी-20 में कीवियों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार है। पिछला रिकॉर्ड 80 रन का था। जो 2019 में वेलिंग्टन में बना था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीरपुर टेस्ट- बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 170 का टारगेट दिया:दूसरी पारी में टीम 142 रन पर ऑलआउट, रोस्टन चेज ने 5 विकेट झटके
    Next Article
    पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू; फाइनल में खिताबी मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment