Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कपड़ा व्यापारी के इकलौते बेटे की हार्ट अटैक से मौत:बागपत में मां के निधन के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    4 hours ago

    1

    0

    बागपत के बड़ौत नगर में कपड़ा व्यापारी नीरज जैन के इकलौते बेटे प्रतीक जैन (21) का रविवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि प्रतीक को सुबह करीब चार बजे हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार अभी प्रतीक की मां शिल्पी जैन के निधन के दुख से उबर नहीं पाया था। अब इकलौते बेटे की असामयिक मृत्यु ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। प्रतीक अपनी दो बहनों नीशु जैन और खुशी जैन का इकलौता भाई था। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता नीरज जैन बेहोश हो गए, जबकि दोनों बहनें भी सदमे में आ गईं। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी समाज और परिचितों में शोक फैल गया। व्यापारी नेता मुदित जैन, नवनीत जैन, हर्षित जैन, प्रभात जैन, बोबी सहित कई लोगों ने घर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। गमगीन माहौल में प्रतीक जैन का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में खेतों तक पहुंचा बाघ, VIDEO:बाघ के पैरों के निशान से पकड़ने की कोशिश, वन विभाग ने अकेले घर से न निकलने की अपील
    Next Article
    लाखों के RRC सेंटर बना शोपीस, कूड़ा प्रबंधन योजना विफल:कानपुर देहात में सफाईकर्मी गांवों का कचरा बाहर फेंक रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment