Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार सवार युवकों ने दुकानदारों को पीटा, VIDEO:मेरठ के इंचौली क्षेत्र में हुई घटना, मारपीट में 2 घायल; CCTV में कैद वारदात

    23 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लावड़ कस्बे के मुख्य बाजार में रविवार देर रात दो कारों में आए युवकों ने दुकानदारों के साथ लूटपाट कर मारपीट की। इस घटना में दो दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना इंचौली क्षेत्र के लावड़ कस्बे में रात करीब साढ़े दस बजे हुई। पांच से छह युवक दो कारों में सवार होकर मेन बाजार पहुंचे और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने तीन दुकानदारों के साथ मारपीट की, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पहले देखिए 2 तस्वीरें… कार सवार युवकों ने किया हमला मोहल्ला पुरानी टंकी लावड़ निवासी शुभम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा राजकुमार और सुंदर की मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मी प्लाजा में कपड़े की दुकान है। रात में जब वे दुकान में सामान लगा रहे थे, तभी कारों से उतरे युवकों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीसीटीवी कैमरे देखकर आरोपी फरार दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद वे चिंदौड़ी रोड स्थित आर्यन किराना स्टोर पर पहुंचे, जहां उन्होंने शुभम के साथ मारपीट की। आरोप है कि बदमाश चार हजार रुपये नकद और कुछ सामान लूटकर फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी भी दी। हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर घायल राजकुमार और सुंदर को पहले मोदीपुरम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के विनोद अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से इंचौली थाने की लावड़ चौकी पर तहरीर दी गई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल लूट की घटना से इनकार कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी होने की बात कह रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBSE 10वीं–12वीं की परीक्षाएं आज से:अलीगढ़ में 17 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल, 10 बजे के बाद नो एंट्री
    Next Article
    मांग से सिंदूर निकाल कर... पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बीच मिस्ट्री मैन संग रोमांस करती दिखीं 'वड़ा पाव गर्ल', VIDEO देख भड़के लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment