Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBSE 10वीं–12वीं की परीक्षाएं आज से:अलीगढ़ में 17 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल, 10 बजे के बाद नो एंट्री

    6 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 17 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी के अलावा नकल रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं, विद्यार्थियों से अपील की है कि वह सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें। 10:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं लिया जाएगा। आज है गणित की परीक्षा परीक्षार्थी देव वाष्र्णेय ने बताया कि पहला पेपर गणित का है। इसको लेकर तैयारी अच्छी की है। शिक्षकों ने समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए बताया है। वहीं, 12वीं के लिए बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा आयोजित होगी। 22 केंद्रों पर परीक्षा सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर नंदिनी सिंह ने बताया कि जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं में करीब 9,500 विद्यार्थी और 12वीं में करीब 7,500 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस तरह 17,000 परीक्षार्थी इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। 10 बजे के बाद नो एंट्री नंदिनी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को समय को लेकर पहले ही स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि समय को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद ठीक 10 बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने छात्रों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। सीसीटीवी निगरानी और सघन चेकिंग सभी 22 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। निर्देश दिए गए हैं कि प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया जाएगा। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को विशेष गाइडलाइन जारी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के मोहम्मदगंज मदरसे में नमाज पढ़ने का मामला:गांववाले बोले-पहले सामूहिक नमाज नहीं पढ़ी गई तो नई प्रथा क्यों डाली जा रही
    Next Article
    मांग से सिंदूर निकाल कर... पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बीच मिस्ट्री मैन संग रोमांस करती दिखीं 'वड़ा पाव गर्ल', VIDEO देख भड़के लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment