Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारोबारी भाइयों समेत 3 की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या:पीलीभीत में रामलीला के चंदे के विवाद में वारदात, एक राहगीर की भी मौत

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में दो सगे कारोबारी भाइयों समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। एक की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, राम लीला कमेटी के चंदे को लेकर वारदात हुई। सोमवार रात करीब 9:30 बजे कारोबारी भाई दूसरे गुट के घर पहुंचे। इसी दौरान कहासुनी हो गई। हमलावरों ने घर से लाठी-डंडे निकालकर दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों भाइयों व साथ गए एक रिश्तेदार को गोली लग गई। इस दौरान रास्ते से गुजर रहा एक राहगीर भी घायल हो गया। चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक कारोबारी व राहगीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कारोबारी के भाई को बरेली रेफर कर दिया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर अमरिया थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान कारोबारी भाई अंकित गुप्ता (30), मोहित गुप्ता (38) और राहगीर कुणाल श्रीवास्तव (18) के रूप में हुई है। जबकि रिश्तेदार रोज गुप्ता (20) के रूप में हुई है। वारदात की 2 तस्वीरें देखिए- अब समझिए पूरा मामला अमरिया कस्बे में रहने वाले कौशल गुप्ता और चंद्र प्रकाश उर्फ गुप्ता गुट में लंबे समय से रामलीला कमेटी में चंदे को लेकर विवाद चला आ रहा था। रामलीला कमेटी में कौशल गुप्ता मेंबर हैं। जबकि चंद्र प्रकाश का बेटा सूरज अध्यक्ष है। ये कमेटी हर साल कस्बे में रामलीला का आयोजन कराती है। 5 दिन पहले 9 अक्टूबर को रामलीला कमेट की बैठक हुई थी। इसमें कमेटी के मेंबर कौशल गुप्ता ने अध्यक्ष सूरज गुप्ता से पिछले 4 साल के चंदे का हिसाब किताब मांगा था। इसी बात पर दोनों गुटों में बहस हो गई थी। लोगों ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया था। रात को फिर हुआ आमना-सामना सोमवार शाम करीब 6 बजे कस्बे में एक कार्यक्रम में फिर से दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे अचानक चंद्र प्रकाश के भाई नरेश गुप्ता के बेटे कारोबारी मोहित गुप्ता व अंकित गुप्ता अपने साथियों के साथ कौशल गुप्ता के घर पहुंच गये। जहां दोनों गुटों में गाजी-गलौज और मारपीट होने लगी। देखते ही देखते कौशल ने अपने भाई हर्षित गुप्ता व चाचा संतोष गुप्ता समेत अन्य लोगों के साथ लाइसेंसी राइफल व तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले। फायरिंग में दोनों भाइयों को लगी गोली फायरिंग में अंकित गुप्ता (30) और उसके भाई मोहित गुप्ता (38) को गोली लग गई। जबकि मोहित के परिवार के रोज गुप्ता (20) व पास से गुजर रहे राहगीर कुणाल श्रीवास्तव (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंकित गुप्ता और राहगीर कुणाल श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंकित के बड़े भाई मोहित गुप्ता को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली में इलाज के दौरान मोहित ने भी रात करीब 11 बजे दम तोड़ दिया। वहीं, चौथे घायल रोज गुप्ता का बरेली में इलाज चल रहा है। एक ही परिवार के दो सगे कारोबारी भाइयों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एसपी बोले- मुख्य आरोपी समेत 8 लोग हिरासत में वारदात की सूचना पर एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता, उसके भाई हर्षित गुप्ता व पिता नरेश गुप्ता, चाचा संतोष गुप्ता व चचेरे भाई रचित गुप्ता समेत 8 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी संतोष गुप्ता की लाइसेंसी राइफल, एक अवैध तमंचा और लाठी-डंडे बरामद कर लिए हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी अरब हूतियों को क्यों नहीं हरा पा रहा:अमेरिकी इंटेलिजेंस और एडवांस हथियार भी बेअसर; अब तेल-गैस की कमाई में हिस्सा मांग रहे विद्रोही
    Next Article
    वाराणसी जंक्शन पर पकड़े गए लाखों के दुर्लभ कछुए:कुंभ एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से तस्कर ले जा रहा था कोलकाता, एक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment