Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारोबारी बाप-बेटे की हत्या, हमलावर भी मारा गया, VIDEO:बेटा बदमाश से भिड़ा तो दूसरे ने फायर किया, निशाना चूका...साथी को गोली लगी

    7 hours ago

    2

    0

    बागपत में टेंट कारोबारी और उनके 30 साल के इकलौते बेटे की दुकान में घुसकर हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम 5:50 बजे दो बाइकों से तीन बदमाश पहुंचे और पिस्टल से बाप-बेटे पर फायरिंग कर दी। बेटा विकास बदमाशों से भिड़ गया था। उसने हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को दबोच लिया। वरुण लुहारी के साथ आए बदमाशों ने विकास पर फायरिंग कर दी, लेकिन निशाना चूक गया और एक गोली वरुण को लग गई। दिनदहाड़े बीच बाजार गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। लोगों ने हिस्ट्रीशीटर वरुण को पकड़ लिया। फिर भीड़ में से एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। बुधवार को इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बदमाश जमीन पर पड़ा है। 2-3 गोली चलने की आवाज आती है। बदमाशों की फायरिंग में एक गोली राहगीर को भी लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बाप-बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि हिस्ट्रीशीटर वरुण को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान वरुण की मौत हो गई। पूरी वारदात बड़ौत बाजार इलाके की है। वारदात का वीडियो… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरी घटना समझ लीजिए… बेटे की 6 महीने पहले शादी हुई थी, पत्नी गर्भवती कारोबारी सोहनलाल (50) के बेटे विकास की छह महीने पहले शादी हुई थी। पत्नी दो महीने की गर्भवती है। अब परिवार में सिर्फ सास-बहू बची हैं। बुधवार सुबह बाप-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर रखा है। सड़क पर जुलूस निकाला। उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विक्की चौधरी ने कहा आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए। घटना की तस्वीरें देखिए… विकास की दिसंबर 2025 में हुई थी शादी बड़ौत के रहने वाले सोहनलाल अग्रवाल (50) टेंट का कारोबार करते हैं। उनकी बड़ौत बस अड्डे के पास दुकान है। घर में कारोबारी की पत्नी ऊषा (48), इकलौता बेटा विकास (30) और उनकी पत्नी नेहा (28) रहती हैं। विकास की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। मंगलवार शाम विकास किसी काम से अपने पिता सोहनलाल के पास दुकान पर गए थे। दोनों दुकान के अंदर ही बैठे थे। भीड़ ने दौड़ाकर एक बदमाश को दबोचा शाम 5:50 बजे दो बाइक से तीन बदमाश आए। एक बदमाश ने कमर से पिस्टल निकाली और दुकान के अंदर झांककर देखा। जैसे ही उसे दुकान के अंदर सोहनलाल और विकास दिखाई दिए, वह ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। गोली लगने से कारोबारी और उनके बेटे की मौत हो गई। फायरिंग के दौरान एक गोली राहगीर रोहित (35) को भी लग गई। वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया दिनदहाड़े हत्याकांड से नाराज कारोबारी के परिजनों और व्यापारियों ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। कारोबारी की पत्नी और बहू नेहा भी मौके पर पहुंच गईं। दोनों सड़क पर बैठ गईं और पुलिस से इंसाफ की मांग करने लगीं। जाम की सूचना पर डीएम अस्मित लाल और एसपी सूरज राय मौके पर पहुंचे। डीएम ने कारोबारी की पत्नी को गले लगाकर ढांढस बंधाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने परिजनों और व्यापारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। एसपी सूरज राय ने बताया- घटना के खुलासे के लिए 10 टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने देर रात वरुण लुहारी के पिता बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चचेरे भाई का दावा- लुहारी गैंग के 10 बदमाश आए थे विकास के चचेरे भाई वरुण अग्रवाल ने बताया- वरुण लुहारी गैंग ने उनके परिवार पर हमला किया है। परिवार पर करीब नौ साल पहले भी हमला हुआ था। लेकिन, उस समय पुलिस की ओर से कोई सुरक्षा नहीं दी गई। इस बार भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना में करीब 10 बदमाश शामिल थे। स्थानीय दुकानदारों ने बताया- सोहनलाल और बदमाश वरुण लुहारी के बीच 2016 से दुश्मनी थी। जिस जगह सोहनलाल की टेंट की दुकान है, उसके बगल तब एक शराब की दुकान थी। वरुण लुहारी शराब लेने दुकान पर आया था। उस वक्त दोनों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई थी। तब से ही दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। 2016 में 100 रुपए के लिए शुरू हुई रंजिश बदमाश वरुण लुहारी के बारे में जानिए- बदमाश वरुण लुहारी पर हत्या, रंगदारी और धमकी जैसे गंभीर अपराधों के कुल 16 मुकदमे दर्ज थे। उसने 2010 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। शुरुआत मामूली मारपीट के मामलों से हुई, लेकिन धीरे-धीरे वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों में शामिल हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में एक मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस टीम और एक दरोगा पर भी फायरिंग की थी। 17 जुलाई 2015 को दिल्ली बस स्टैंड पर हुए चर्चित गोलीकांड में भी वरुण लुहारी का नाम सामने आया था। उस घटना में टेंट कारोबारी परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। गोली लगने से उसके भाई कपिल की मौत हो गई थी। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए पति की हत्या:सहारनपुर में साले ने कनपटी में गोली मारी, 4 महीने पहले लव-मैरिज की थी सहारनपुर में 24 साल के युवक की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साले ने अपने मामा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने चार महीने पहले अपने गांव की लड़की से लव मैरिज की थी। इससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे। युवक पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए शामली से सहारनपुर आया था। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर बोले- मुझे नालायक कहने वाला करणी सेनाध्यक्ष मानसिक बीमार:मंत्री आशीष पटेल ने कहा- भाग नहीं पाएंगे; सूरजपाल ने साधा था निशाना
    Next Article
    काशी में पुलिस परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की मौत:अंडरवियर में मोबाइल मिलने के बाद सख्ती, 5 नकलची पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment