Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारोबारी की पत्नी को नौकरानी ने मार डाला:बेटे के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाया; महोबा में चूड़ी के टुकड़े से खुला राज

    20 hours ago

    1

    0

    महोबा में कारोबारी की पत्नी की हत्या घर की नौकरानी और उसके बेटे ने की थी। घटनास्थल पर मिले चूड़ी के टुकड़े से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए नौकरानी और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया। शहर के खोया मंडी क्षेत्र में यह हत्या 25 फरवरी को हुई थी। नौकरानी ने पुलिस को बताया- मालकिन छोटी-छोटी बातों पर डांटती थी, बेइज्जती करती थी। इसलिए उन्हें मार डाला। अब जानिए पूरा मामला… किराना व्यापारी संतोष पुरवार अपनी पत्नी किरन के साथ खोया मंडी इलाके में रहते थे। उनकी एक बेटी आकांक्षा पुरवार हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वह अपनी ससुराल में रहती हैं। किरन को पैरालसिस अटैक आ चुका था। इसलिए उन्होंने घर के कामकाज के लिए एक हेल्पर आशा रैकवार (40) को रखा था। संतोष रोज की तरह 25 फरवरी को भी सुबह-सुबह अपनी दुकान चले गए। घर पर पत्नी किरन और नौकरानी आशा ही थे। रात को दुकान बढ़ाने के बाद जब लौटे, तो घर का दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर कमरे में गए तो किरन बेड पर मृत पड़ी थीं। कान से झुमके नोचे गए थे। लग रहा था कि लूटने के बाद हत्या की गई है। इसके बाद संतोष ने पुलिस को फोन किया। पुलिस को भी शुरुआती जांच में लूट की घटना ही लग रही थी। लेकिन, फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान चूड़ी का एक टुकड़ा मिला। पुलिस ने चूड़ी के टुकड़े को केंद्र में रखकर जांच की दिशा बदली। साथ ही हत्या के एंगल से भी पड़ताल शुरू की। चूड़ी के टुकड़ों को मिलाया, नौकरी से पूछताछ की पुलिस ने शक के आधार पर घर की नौकरानी को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस को उसके हाथ की एक चूड़ी टूटी दिखी। पुलिस ने बरामद चूड़ी के टुकड़े से उसकी चूड़ी का मैच कराई, तो वह मैच हो गई। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल लिया और पूरी कहानी सुना दी। पुलिस के अनुसार, आशा ने बताया कि वह किरन के घर में पिछले 8 साल से नौकरी कर रही थी। उनकी देखभाल करती थी। घर के सारे काम करती थी। इसके बावजूद किरन उससे कभी भी खुश नहीं रहती थी। छोटी-छोटी गलतियों पर डांटती और गालियां देती थी। उसकी बेइज्जती करती थी। बेटे के साथ मिलकर मालकिन को मारा तंग आकर आशा ने मालकिन की हत्या का प्लान बनाया। पुलिस के अनुसार, आशा ने अपने बेटे सोनू (27) को इस साजिश में शामिल किया। 25 फरवरी को जब संतोष दुकान चले गए, तो उसने सोनू को बुलाया। फिर मां-बेटे ने मिलकर किरन की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी। फिर हत्या को लूट दिखाने के लिए घर में रखे जेवर और किरन की कान के झुमके चुरा लिए। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि अपमान और रोज-रोज की डांट से नाराज नौकरानी आशा ने अपनी मालकिन किरन की तकिया से मुंह दबाकर हत्या की थी। इस जुर्म में उसका बेटा सोनू भी शामिल है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी की हत्या की, बहराइच में घर में कुल्हाड़ी से 30 मिनट तक मारता रहा यूपी के बहराइच में युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी को मार डाला। परिवार पर 30 मिनट तक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करता रहा। बीच-बचाव करने आए बड़े भाई की भी जान लेने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वो बच गया। 10 साल का भतीजा पूरी वारदात को छिपकर देखता रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-ईरान जंग की 22 PHOTOS:इजराइल में ईरानी हमलों से बचते दिखे लोग; कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, हवा में आग लगी
    Next Article
    होलिका दहन उत्सव में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी:सवा क्विंटल फूलों से होगा भव्य स्वागत, जय श्री राम के लगे नारे; रवि किशन भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment